बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर अपने शुभारंभ के केवल एक महीने के भीतर, Manipal University Jaipur (MUJ) में स्थापित Bloomberg FinTech Lab बहु-विषयक शिक्षा और वित्तीय बाजार अनुसंधान का केंद्र बन चुका है। यह अत्याधुनिक सुविधा राजस्थान और उत्तर भारत के निजी विश्वविद्यालयों में पहली और अग्रणी है, जो छात्रों और शिक्षकों को विश्व स्तरीय वित्तीय टूल्स और डेटा एनालिटिक्स संसाधनों तक पहुँच प्रदान करती है।
अब तक 200 से अधिक प्रतिभागी — जिनमें 100 से अधिक शिक्षक और समान संख्या में छात्र ब्लूमबर्ग सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं। इनमें ब्लूमबर्ग मार्केट कॉन्सेप्ट्स सर्टिफिकेट, ब्लूमबर्ग फाइनेंस फंडामेंटल्स सर्टिफिकेट और एनवायर्नमेंटल, सोशल एंड गवर्नेंस (ईएसजी) सर्टिफिकेट शामिल हैं। सार्टिफिकेट प्राप्त करने वाले शिक्षक और छात्र बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, जर्नलिज़्म और इंजीनियरिंग विभागों के हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कई नए छात्र इस उन्नत फिनटेक लैब की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं।
Manipal University Jaipur के कुलपति प्रो. नीति निपुण शर्मा ने फिनटेक लैब की प्रारंभिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में हम एक मजबूत अनुसंधान इकोसिस्टम विकसित कर रहे हैं, जिसमें उन्नत रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे छात्रों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाएगा। ब्लूमबर्ग-संचालित फिनटेक लैब इस दिशा में एक अहम पहल है, जो वित्तीय बाजार और प्रौद्योगिकी में अंतर-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देगी।”
इसी कड़ी में प्रबंधन, वाणिज्य और कला संकाय (स्नशरूष्ट्र) के डीन डॉ. ब्रजेश कुमार ने लैब की भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम वित्तीय साक्षरता (फाइनेंशियल लिटरेसी) और मार्केट स्टडीज के क्षेत्र में थॉट लीडरशिप स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके तहत इस ग्रीष्मकाल में हम छात्रों और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के लिए ब्लूमबर्ग फाइनेंस रिसर्च एनालिस्ट प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहे हैं। यह पहल एक्जीक्यूटिव और मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से संचालित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षकों के कौशल विकास पर प्राथमिकता दी है। सभी फैकल्टी मेंबर्स ने ‘ट्रेन द ट्रेनर’ पहल के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्मेट में व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया। उद्योग विशेषज्ञों और ब्लूमबर्ग एक्सपर्ट्स द्वारा संचालित इन सत्रों में प्रतिभागियों को ब्लूमबर्ग के शक्तिशाली फाइनेंशियल टूल्स और एनालिटिक्स क्षमताओं का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान मार्केट मॉनिटरिंग, बेसिक नेविगेशन, और इक्विटी, फिक्स्ड इनकम तथा इकनॉमिक रिसर्च के लिए आवश्यक कार्यप्रणालियाँ सिखाई गईं। इस प्रशिक्षण से न केवल शिक्षकों की विशेषज्ञता में वृद्धि हुई है, बल्कि वे कक्षा में वास्तविक समय के वित्तीय बाजार अंतर्दृष्टि भी लेकर आ पा रहे हैं, जिससे छात्रों को एक अनमोल अनुभवात्मक शिक्षण वातावरण प्राप्त हो रहा है। उन्नत वित्तीय प्रौद्योगिकी उपकरणों को अकादमिक पाठ्यक्रमों में शामिल कर एमयूजे का यह फिनटेक लैब विश्वविद्यालय की शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।

