बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने नैतिकता का पाठ पढ़ाया, वहीं विद्यार्थियों ने डॉक्टरों का वंदन कर आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को सही दिशा में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने अपने चिकित्सा शिक्षकों का सम्मान किया और चिकित्सा क्षेत्र में उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमेरिटस चेयरमैन डॉ एम एल स्वर्णकार, कुलपति डॉ अचल गुलाटी, प्राचार्य डॉ एन डी सोनी, डॉ ए के शर्मा, डॉ वी के सारस्वत, डॉ अजय शर्मा, डॉ हेमंत मल्होत्रा, डॉ अपर्णा, डॉ राजप्रीत सोनी, डॉ बुशरा फिजा और अन्य प्रमुख डॉक्टरों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

