Wednesday, July 1, 2026 |
Home EducationMahindra University ने 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने की घोषणा की

Mahindra University ने 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  बहुपक्षीय शिक्षण संस्थान Mahindra University  ने अकादमिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की घोषणा की है। इनमें एम.टेक, MBA, MA (एजुकेशन), LLB (ऑनर्स) के साथ ही हाल ही में शुरू किए गए एम.डेस और एमजेएमसी कार्यक्रम शामिल हैं। उद्योग के लिहाज से प्रासंगिक पाठ्यक्रम, अनुभवी एवं प्रख्यात शिक्षक के साथ ही अग्रणी संस्थानों के साथ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के जरिए इन कार्यक्रमों का लक्ष्य सीखने के एक गतिशील पारितंत्र को बढ़ावा देना है।
दि स्कूल ऑफ डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन का दो वर्षीय मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एमजेएमसी) कार्यक्रम को इस स्कूल के शानदार बुनियादी ढांचे, पारंपरिक एवं नई टेक्नोलॉजी जिसमें एआर/वीआर, एआई, एनिमेशन और वीएफएक्स और भावी विजन का लाभ मिलता है जिससे छात्रों को मीडिया प्रबंधन, रणनीतिक संचार, विज्ञापन, पीआर, समाचार, एआई और डेटा जर्नलिज्म, फिल्म निर्माण, डिजिटल रणनीति एवं कंटेट में करियर बनाने के लिए अवधारणात्मक, तकनीकी और नैतिक क्षमता का निर्माण करने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए पात्रता के मापदंड में विज्ञान, कला, वाणिज्य, इंजीनियरिंग या डिजाइन में स्नातक की डिग्री शामिल है। आवेदकों को एक प्रवेश परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा जिसके बाद उन्हें एक इंटरव्यू के चरण से गुजरना पड़ेगा।

प्रवेश परीक्षा के बदले सीयूईटी (PG) और जीआरई (जनरल) स्कोर्स मान्य होगा।दि स्कूल ऑफ डिजाइन इन्नोवेशन के दो वर्षीय मास्टर इन डिजाइन (एमडेस) कार्यक्रम, उद्योग में अनुभव रखने वाले पेशेवरों के लिए है जो एआई, एआर/वीआर और उद्योग के साथ गठबंधन के जरिए वास्तविक दुनिया की डिजाइन की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर रहे विद्यार्थियों को एक चार वर्षीय डिग्री (इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, बीएफए या इसके समकक्ष) की या कला, विज्ञान या कंप्यूटर एप्लीकेशंस में एक मास्टर डिग्री के साथ पेशवर अनुभव की जरूरत होगी।
Mahindra University  के कुलपति डाक्टर यजुलु मेदुरी ने कहा कि महिन्द्रा युनिवर्सिटी में हमारे स्नातकोत्तर कार्यक्रम इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि उनमें प्रयोगात्मक सीख के साथ अकादमिक उत्कृष्टता का मिश्रण है जिससे अनुसंधान, नवप्रवर्तन और अंतरक्षेत्रीय गठबंधन को बढ़ावा मिलता है। उद्योग के साथ साझीदारी और वास्तविक दुनिया में उपयोग पर विशेष जोर के साथ हमारा लक्ष्य भविष्य के लिए ऐसे पेशेवर तैयार करना है जो अपने अपने क्षेत्रों में सार्थक प्रभाव को गति दे सकें।
इकोल सेंट्रल स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, इंदिरा Mahindra School of Education स्कूल ऑफ लॉ और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सहित इस युनिवर्सिटी में अन्य स्कूलों द्वारा पेश स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों के लिए पात्र स्नातकों और स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इकोल सेंट्रल स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में अंतरक्षेत्रीय एम.टेक कार्यक्रम की पेशकश में कंप्यूटर एडेड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग (सीएएसई), ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (एआई व डीएस), ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, वीएलएसआई डिजाइन एंड एंबेडेड सिस्टम्स, रोबोटिक्स, स्मार्ट ग्रिड्स एंड एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी, सिस्टम्स इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स, कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स (कॉम), बायो मेडिकल डेटा साइंस (बीएमडीएस) और हाल ही में लांच एडवांस्ड वायरलेस कम्युनिकेशन (एडब्लूसी) में विशेषज्ञता शामिल है। दि स्कूल ऑफ एजुकेशन अपने दो वर्षीय मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) इन एजुकेशन के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह कार्यक्रम किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों वाले वाले स्नातकों, बीएड या बीएलएड धारकों या वैध नेट या सीयूसीईटी (पीजी) स्कोर्स वाले विद्यार्थियों के लिए खुला है या युनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा व इंटरव्यू में पास होना पड़ेगा।

 



You may also like

Leave a Comment