Friday, September 11, 2026 |
Home AutomobileMahindra Thar Roxx का ‘किलर’ लुक हुआ लॉन्च

Mahindra Thar Roxx का ‘किलर’ लुक हुआ लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Mahindra ने SUV प्रेमियों के लिए बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV Mahindra Thar Roxx का नया Star Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन न केवल दिखने में स्टाइलिश है बल्कि फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी प्रीमियम कारों को टक्कर देता है। खास बात यह है कि इसके डिजाइन और टेक्नोलॉजी फीचर्स इतने अट्रैक्टिव हैं कि आप इसे देखकर Audi या BMW जैसी लग्जरी कारों को भी भूल सकते हैं।

स्टाइलिश और मस्कुलर लुक

Mahindra Thar Roxx Star Edition के बाहर के लुक में कई बदलाव किए गए हैं। पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल और 19-इंच के पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे और भी मस्कुलर लुक देते हैं। इसके अलावा Citrine Yellow नाम के नए रंग के साथ पहले से मौजूद Tango Red, Everest White और Stealth Black ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

प्रीमियम और आरामदायक केबिन

इंटीरियर में Mahindra Thar Roxx Star Edition ने पूरे केबिन को डार्क और प्रीमियम थीम दी है। इसमें ऑल-ब्लैक लेदरट सीट्स हैं, जो Suede एक्सेंट के साथ आती हैं। डैशबोर्ड पर दो बड़े 10.25-इंच के डिजिटल स्क्रीन हैं, जिनमें से एक Touchscreen Infotainment System और दूसरी Digital Instrument Cluster है। साथ ही, इसमें Panoramic Sunroof भी दिया गया है।

कनेक्टेड और प्रीमियम फीचर्स

इस एडिशन में Adrenox Connected Car Technology के तहत 83 फीचर्स उपलब्ध हैं। साथ ही Wired और Wireless Android Auto और Apple CarPlay, 360 Degree Surround View Camera और 9-Speaker Harman Kardon Premium Audio System शामिल हैं।

पावरफुल इंजन और सेफ्टी

यह मॉडल 2.0-Litre Petrol mStallion TGDi और 2.2-Litre Diesel mHawk इंजन के ऑप्शन में आता है। पेट्रोल इंजन 130 kW और 380 Nm का पावर देता है, जबकि डीजल इंजन 128.6 kW और 400 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों इंजन Manual और Automatic Transmission ऑप्शन के साथ आते हैं।

5-स्टार सेफ्टी

Mahindra Thar Roxx Star Edition 5-Star Bharat NCAP Rating के साथ आती है। इसमें 6 Airbags, Tyre Pressure Monitoring System, Front और Rear Parking Sensors, 360 Camera, Auto Dimming IRVM, SOS E-Call और Immobiliser जैसे फीचर्स हैं। Diesel MT की शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख (Ex-Showroom) है। Petrol AT की कीमत ₹17.85 लाख और Diesel AT ₹18.35 लाख रखी गई है।



You may also like

Leave a Comment