- 11 जुलाई 2025 को बंद होगी और
- 21 जुलाई 2025 से निरंतर बिक्री तथा पुनर्खरीद के लिए फिर से खुलेगी
बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (“महिंद्रा फाइनेंस”) और मनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड के बीच के संयुक्त उद्यम, महिंद्रा मनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने महिंद्रा मनुलाइफ बैंकिंग और वित्तीय सेवा फंड (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड) पेश किया है। इस ओपन-एंडेड इक्विटी योजना का उद्देश्य है, बैंकिंग और वित्तीय सेवा गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों के पोर्टफोलियो में निवेश कर दीर्घकालिक पूंजी लाभ प्रदान करना।
भारत के बीएफएसआई क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार होने संभावना है और ऐसे में यह फंड बढ़ते वित्तीयकरण, डिजिटल प्रक्रिया अपनाने, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि और सहयोगी विनियामक माहौल जैसे दीर्घकालिक ढांचागत अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगा। यह योजना निवेशकों को बैंकिंग, बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों, ब्रोकिंग, फिनटेक और अन्य वित्तीय सेवा जैसे क्षेत्रों में भाग लेने का विशिष्ट अवसर प्रदान करती है।
महिंद्रा मनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, एंथनी हेरेडिया ने कहा, “बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र की भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। अर्थव्यवस्था औपचारिक होने पर वित्तीय समावेश बढ़ता है, इसलिए यह क्षेत्र दीर्घकालिक ढांचागत अवसर प्रस्तुत करता है। हमारा बैंकिंग और वित्तीय सेवा फंड एक अनुशासित, शोध-आधारित निवेश दृष्टिकोण के साथ इस क्षमता का उपयोग करना चाहता है।”
महिंद्रा मनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के सीआईओ – इक्विटी, कृष्ण संघवी ने कहा, “बैंकिंग भारत के वित्तीय परिदृश्य का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है, लेकिन इस क्षेत्र के अवसर इससे कहीं आगे तक विस्तृत हैं। इस फंड का उद्देश्य है विविधीकृत पोर्टफोलियो का निर्माण करना, जो बैंकों और बीमा कंपनियों जैसे पारंपरिक तौर पर अग्रणी से लेकर उभरती इकाइयों तक के बीएफएसआई परितंत्र की पूरी क्षमता को समाहित करेगा और बुनियादी तत्वों एवं मूल्यांकन पर अनुशासित ध्यान के साथ भारत में बचत, उधार, निवेश तथा लेन-देन की प्रक्रिया में नवोन्मेष को आगे बढ़ाएगा।”
भारत के बाजार पूंजीकरण में वित्तीय सेवा क्षेत्र की एक तिहाई से अधिक की हिस्सेदारी है और कॉर्पोरेट मुनाफे में इसका योगदान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह फंड बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों, फिनटेक और डिजिटल ब्रोकिंग जैसे कम पहुंच वाले क्षेत्रों में उभरते अवसरों का लाभ उठाएगा। न्यू फंड ऑफर (नई फंड पेशकश – एनएफओ) आज खुलेगा और 11 जुलाई 2025 को बंद होगा। यह योजना 21 जुलाई 2025 से निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुलेगी।

