- बोलेरो कैंपर अब बेहतर परिचालन दक्षता के लिए उन्नत Imax telematics solution से लैस
- बोलेरो पिक-अप में अब हर मौसम में बेहतर आराम के लिए air conditioning और heating की सुविधा
मुंबई, 21 जनवरी 2026: Mahindra & Mahindra Limited, भारत की नंबर 1 पिक-अप ब्रांड Bolero Pick-Up की निर्माता कंपनी, ने आज Bolero Camper और Bolero Pick-Up रेंज के refreshed versions को लॉन्च किया। इस अपडेट में नया और अधिक दमदार front design, बेहतर आराम और सुविधा बढ़ाने वाले practical features के साथ-साथ चुनिंदा variants में Imax technology को शामिल किया गया है।
Bolero Camper
Bolero Camper में उन्नत Imax telematics solution के साथ connected technology दी गई है, जो वाहन से जुड़ी real-time information प्रदान करती है। इससे परिचालन दक्षता बढ़ती है और fleet management अधिक smart बनता है। इसके अलावा, वाहन को नए decals, body-coloured ORVMs और door handles के साथ एक नया और आकर्षक लुक दिया गया है।
आराम को बढ़ाने के लिए rear seats में headrests, air conditioning और heater की सुविधा दी गई है। साथ ही, Bluetooth calling के साथ music system भी शामिल किया गया है।
ग्राहकों को और अधिक value प्रदान करने के लिए Mahindra & Mahindra Limited ने सभी variants में कई features को standard बनाया है, जिनमें headrest के साथ reclining driver seat और अतिरिक्त आराम के लिए wider co-driver seat शामिल हैं। अन्य सुविधाजनक features में heater और air conditioning system, central locking और rear seat belts शामिल हैं, जो सभी variants में एक संतुलित और आरामदायक driving experience सुनिश्चित करते हैं।
Bolero Pick-Up
Bolero Pick-Up में अब नया front look दिया गया है। साथ ही, headrest के साथ reclining driver seat और अतिरिक्त आराम के लिए wider co-driver seat भी जोड़ी गई है। driving experience को और बेहतर बनाने के लिए इसमें अब heating और air conditioning system भी उपलब्ध कराए गए हैं।
pick-up segment में अग्रणी और भरोसेमंद brand के रूप में Mahindra & Mahindra Limited अपनी मजबूत विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इन feature upgrades के साथ कंपनी ने इस segment में अपनी मजबूत पकड़ को और सुदृढ़ किया है। Bolero Camper और Bolero Pick-Up दोनों ही उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिनके लिए वाहन उनकी आजीविका और व्यवसाय का अहम हिस्सा हैं। Bolero range में किए गए ये नवीनतम सुधार आराम और सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ इस श्रेणी में उत्कृष्टता के प्रति Mahindra & Mahindra Limited की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करते हैं।

