जयपुर। घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में महत्वपूर्ण पकड़ के साथ, Mahickra Chemicals Limited को अभी भी रंगों, पिगमेंट और विशेष रसायनों का प्रमुख निर्माता और आपूर्तिकर्ता माना जाता है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की 23 फरवरी, 2026 को आयोजित असाधारण आम बैठक में शेयरधारकों द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसरण में, कंपनी के निदेशक मंडल ने 14 मार्च, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में,
अन्य बातों के साथ-साथ, 10/- रुपए अंकित मूल्य के 16,53,750 equity shares के आवंटन पर विचार किया और उसे मंजूरी दी है, जिसका निर्गम मूल्य 157/- रुपए (एक सौ सत्तावन) प्रति equity share है, जिसमें 147/- रुपए (एक सौ सैंतालीस रुपये) प्रति equity share का premium शामिल है, जो preferential issue के माध्यम से है।
कंपनी ने preferential issue के जरिए 73 गैर प्रवर्तक निवेशकों को 157 रुपए प्रति share के भाव पर 16,53,750 shares आवंटित कर 25,96,38,750/- रुपए जुटाए हैं। इस पूंजी से कंपनी भावी विकास योजनाओं में निवेश करने में सक्षम होगी।



