Thursday, March 12, 2026 |
Home » Maheshwari School Old Student Association (Mahsosa) द्वारा Box Cricket League का आगाज

Maheshwari School Old Student Association (Mahsosa) द्वारा Box Cricket League का आगाज

by Business Remedies
0 comments

Maheshwari School Old Student Association के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय Box Cricket League 4.0 का रंगारंग शुभारम्भ Pawan Arora (पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी), MD & CEO News18 एवं Umesh Soni, अध्यक्ष Shree Maheshwari Samaj Jaipur के कर कमलो से सम्पन्न हुआ। Mahsosa Jaipur के एक सबसे पुराने व renowned स्कूल Maheshwari Public School Tilak Nagar के पूर्व विद्यार्थियों की संस्था है, जिसमें आज तक 25000 से अधिक विद्यार्थी पढ़कर निकले और वे इसके सदस्य हैं।

Box Cricket के चौथे संस्करण का आगाज MHS के ग्राउंड में सभी टीमों के खिलाड़ी, उनके Team Owner व आयोजक व प्रायोजक की गरिमामय उपस्थिती के बीच हुआ। Mahsosa के अध्यक्ष CA Sharad Kabra व सचिव Sh. Sanjeev Jain ने बताया कि Mahsosa की स्थापना स्कूल व पूर्व विद्यार्थियों के बीच पुनः connection स्थापित करने व वर्तमान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने के लिए 2021 में समाज के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान् Pradeep Ji Baheti की प्रेरणा से प्रारम्भ किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष श्री Vinay Agrawal ने बताया कि Mahsosa की Business Directory के माध्यम से संस्था पूर्व विद्यार्थियों के आपसी व्यापार प्रोत्साहन की दिशा में कार्य कर रही है।

इस चौथे Tournament के आयोजक MHS 2009 Batch के Abhishek Lata एवं Anik Gupta ने बताया कि इस Tournament में 26 विभिन्न वर्षों की Teams हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सबसे Senior Team 1983 में कक्षा 11वीं पढ़कर निकले विद्यार्थियों की है।

इस Tournament में 2010 में पढ़कर निकले विद्यार्थियों की Teams भी हिस्सा ले रही हैं। Tournament 15-16 नवंबर 2025 को “Jai Club” में खेला जाएगा।

2009 Batch के Lavneesh KhangarotKanhaiya Maheshwari ने बताया कि इस Tournament के मुख्य प्रायोजक प्रख्यात Orthopedic Surgeon Dr. Ashish Rana Goyal एवं Adv. Garvit Khandelwal हैं। इस Tournament के Gold Sponsor “Akash Interiors” एवं “The Financio” हैं। Silver Sponsor में Bhavik Kala“Dilips Bath Fitting” हैं।

Host Batch 2009 के Prateek JainAbhishek Goyal ने बताया कि 15-16 नवंबर 2025 को Tournament में कुल 3 Groups में 55 Matches खेले जाएँगे व विजेताओं को पुरस्कार में Trophy, नकद पुरस्कार व 1 दिन का Resort में Night Stay उपहार स्वरूप दिया जाएगा|



You may also like

Leave a Comment