बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर मुहाना स्थित बहु-विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने वाला प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र Lucky Hospital ने आज एक प्रमुख रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। यह आयोजन स्वर्गीय कैलाश चंद जी जैन (निवाई वाले) की पावन स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय समुदाय के कई लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व को उजागर करना था। आयोजकों ने इस अवसर पर कहा, ‘किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त किसी और के जीवन में वरदान साबित हो सकता है।’ कार्यक्रम का मूल उद्देश्य स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना था, जो सभी उपस्थित लोगों के दिलों को छू गया। इस पुण्य कार्य का संचालन लकी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अनिल द्वारा किया गया। शिविर की सफलतापूर्वक आयोजित होने से न केवल स्थानीय रक्त भंडार को सहयोग मिला, बल्कि यह लकी हॉस्पिटल की जनस्वास्थ्य और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

