|
मुख्य बातेः • वित्त वर्ष 2025 के नौ महीनों के लिए शुद्ध लाभ रु. 70.77 करोड, एबिटा रू. 104.13 करोड, परिचालन से राजस्व रु. 455.05 करोड • कंपनी ने दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 के नौ महीनों के लिए रु. 92.94 करोडकाकरपूर्वलाभहासिलकिया • एफआईआई ने दिसंबर 2023 तक कंपनी में हिस्सेदारी को लगातार 3.22% से बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक 5.16% किया • कंपनी ने वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2024 तक हर साल लाभ वृद्धि का मील का पत्थर हासिल किया। • कंपनी वित्त वर्ष 2026 में रु. 750 करोड के राजस्व का लक्ष्य रख रही है |
अहमदाबाद (गुजरात), 13 फरवरी, 2025 – भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए रु. 20.77 करोड का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में रु. 28.04 करोड का शुद्ध लाभ हुआ था। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए परिचालन से राजस्व रु. 146.55 करोड बताया गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में परिचालन से राजस्व रु. 146.45 करोड था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में रु. 32.63 करोड की एबिटा दर्ज की, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में रु. 40.68 करोड की एबिटा थी। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए ईपीएस रु. 10.37 प्रति शेयर थी।
कंपनी ने दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों के लिए रु. 92.94 करोड का कर पूर्व लाभ दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में रु. 100.03 करोड था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है, जो दिसंबर 2023 में 3.22% से बढ़कर दिसंबर 2024 में 5.16% हो गई है। एक स्पष्ट विकास रणनीति के साथ, कंपनी वित्त वर्ष 2026 तक रु. 750 करोड के राजस्व का लक्ष्य रख रही है, जो उच्च मूल्य वाले प्रोडक्ट लाइनों में व्यापार विस्तार और नए बाजारों में प्रवेश से प्रेरित है। विशेष रूप से, कंपनी वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2024 तक हर साल लगातार लाभ वृद्धि हासिल करने वाली कुछ चुनिंदा कंपनियों में से एक है।
परिणामों और प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र पटेल ने कहा, “कंपनी का लक्ष्य शुद्ध ऋण–मुक्त स्थिति बनाए रखते हुए निरंतर वृद्धि बनाए रखना है। घरेलू और निर्यात बाजारों में हमारे नए प्रोडक्ट लॉन्च से विकास और बाजार में उपस्थिति को बढ़ावा मिला है। रणनीतिक पहल, परिचालन उत्कृष्टता और भौगोलिक विस्तार से प्रेरित होकर, हम वित्त वर्ष 2026 तक रु. 750 करोड का राजस्व लक्ष्य हासिल करने की राह पर हैं। विशेष रूप से, हम वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2024 तक लगातार लाभ वृद्धि वाली कुछ कंपनियों में से हैं।”
वित्त वर्ष 2025 के नौ महीनों के परिणामों पर एक नजरः
दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों के लिए, कंपनी ने परिचालन से रु. 455.05 करोड का स्टैंडअलोन राजस्व दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में परिचालन से रु. 438.06 करोड का राजस्व प्राप्त हुआ था। दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ रु. 70.77 करोड बताया गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में शुद्ध लाभ रु. 74.71 करोड था। दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 के नौ महीनों लिए एबिटा रु. 104.13 करोड दर्ज की गई, जबकि वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में एबिटा रु. 108.93 करोड थी। वित्त वर्ष 2015 के नौ महीनों के लिए ईपीएस रु. 35.33 प्रति शेयर बताई गई थी। वित्त वर्ष 2015 के नौ महीनों में निर्यात (एफओबी) रु. 271.83 करोड बताई गई।
कंपनी की विकास रणनीति निर्यात के लिए नए प्रोडक्ट्स को पंजीकृत करके, बाजार में उपस्थिति बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाली अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं का उपयोग करके अपनी ग्लोबल फूटप्रिन्ट्स का विस्तार करने पर केंद्रित है। एक्यूट सेगमेंट में मजबूत नींव के साथ, कंपनी अब लाइफस्टाइल और क्रोनिक सेगमेंट में एक मजबूत पोर्टफोलियो बना रही है, खासकर महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल और त्वचाविज्ञान में। स्वस्थ नकदी संचय, नो–टर्म डेट और मजबूत रिटर्न अनुपात द्वारा समर्थित, कंपनी की तरलता ठोस बनी हुई है। अनुसंधान एवं विकास और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध, कंपनी के पास 1,700 से अधिक पंजीकृत प्रोडक्ट्स और 700 से अधिक विकास की प्रक्रिया में रही प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो है।
लिंकन फार्मा पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका, मध्य और उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में फैले 60 से अधिक देशों में निर्यात करता है। केनेडियन मार्केट में हाल ही में प्रवेश और टीजीए – ऑस्ट्रेलिया और ईयू जीएमपी से अनुमोदन के साथ, कंपनी आगे वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है, साथ ही महेसाणा में अपने सेफलोस्पोरिन प्लान्ट के लिए आक्रामक रूप से प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन भी कर रही है। ये पहल वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी के रु. 750 करोड के राजस्व लक्ष्य के अनुरूप हैं।
लिंकन फार्मा के पास गुजरात के अहमदाबाद के खात्रज में एक अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा इकाई है, जो कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानदंडों का अनुपालन करती है और ईयूजीएमपी, टीजीए, डब्ल्यूएचओ–जीएमपी, ISO-9001:2015, ISO-14001:2015 और ISO-45001:2018 द्वारा प्रमाणित है। कंपनी ने 15 चिकित्सीय क्षेत्रों में 600 से अधिक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं और एंटी–संक्रामक, श्वसन प्रणाली, स्त्री रोग, कार्डियो और सीएनएस, एंटी–बैक्टीरियल, एंटी–डायबिटिक, एंटी–मलेरिया सहित अन्य में एक मजबूत प्रोडक्ट/ब्रांड पोर्टफोलियो है। कंपनी ने 25 से अधिक पेटेंट आवेदन दायर किए हैं और उसे सात पेटेंट से सम्मानित किया गया है।
For further information please contact:
Gopal Modi Darshit A. Shah (CFO)
DSNN Consultancy Lincoln Pharmaceuticals Ltd
9099030184 +91-79-4107-8048
gopal@dsnnconsultancy.com darshit@lincolnpharma.com

