Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate WorldAsian Granito India Limited ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में रू. 360 करोड की समेकित शुद्ध बिक्री दर्ज की

Asian Granito India Limited ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में रू. 360 करोड की समेकित शुद्ध बिक्री दर्ज की

by Business Remedies
0 comments
xAsian Granito India Limited

अहमदाबाद, 10 फरवरी, 2025: देश के सबसे बड़े लक्ज़री सर्फेस और बाथवेयर सॉल्यूशंस ब्रांड्स में से एक, एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही और नौ महीनों के दौरान परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार की सूचना दी है। मार्जिन मैं बढ़ोतरी और गैस की कीमतों में मामूली कमी के कारण सालदरसाल 955% की वृद्धि होने से वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए एबिटा रु. 16 करोड (एबिटा मार्जिन 4.41%) रही।

घरेलू मांग में नरमी और टाइल निर्यात में जारी कमजोरी के कारण वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी की समेकित शुद्ध बिक्री रु. 360 करोड दर्ज की गई, जबकि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में रु. 371 करोड की शुद्ध बिक्री हुई थी। क्वार्ट्ज में निर्यात के कारण वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में निर्यात रु. 79 करोड दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में रु. 60 करोड की तुलना में 22% की वृद्धि है। कंपनी ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए रु. 1 करोड का समेकित शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए रु. 8 करोड का शुद्ध घाटा हुआ था।

परिणामों और प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री कमलेश पटेल ने कहा कि,एजीएल डिमर्जर, रिटेल उपस्थिति और शोरूम का विस्तार, रणबीर कपूर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने जैसी रणनीतिक पहल विकास और वैश्विक ब्रांड बनने की महत्वाकांक्षा के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी रु. 6,000 करोड के कुल राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ प्रतिबद्ध है। व्यापार और मार्जिन दोनों को प्रभावित करने वाली कच्चे माल की लागत में उतारचढ़ाव, निर्यात नीतियों और अधिकतम प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी और नौ महीनों के लिए मजबूत नतीजे पेश किए हैं। भारतीय सिरेमिक उद्योग में एक प्रमुख कंपनी के रूप में, कंपनी का लक्ष्य ग्राहक संरेखण और विकास को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोडक्ट डेवलपमेन्ट, नए डिजाइन और उन्नत मेन्युफेक्चरिंग टेक्नोलोजी के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना है।

Financial Highlights (Consolidated)

Q3 FY25

Q3 FY24

Y-O-Y

9 Months

FY25

9 Months

FY24

Y-O-Y

Net Sales (Rs. Cr)

360.02

371.23

-3%

1086.90

1106.95

-2%

EBITDA (Rs. Cr)

15.87

1.50

955%

46.53

31.09

50%

EBITDA Margin (%)

4.41%

0.41%

400 bps

4.28%

2.81%

147 bps

Net Profit (Rs. Cr)

-1.02

-8.14

87%

3.82

-14.58

126%

Net Profit Margin (%)

-0.28%

-2.19%

191 bps

0.35%

-1.32%

167 bps

Financial Highlights (Standalone)

Q3 FY25

Q3 FY24

Y-O-Y

9 Months

FY25

9 Months

FY24

Y-O-Y

Net Sales (Rs. Cr)

295.45

320.24

-8%

895.73

954.35

-6%

EBITDA (Rs. Cr)

4.03

5.23

-23%

16.47

21.43

-23%

EBITDA Margin (%)

1.36%

1.63%

-27 bps

1.84%

2.25%

-41 bps

Net Profit (Rs. Cr)

1.59

6.35

-75%

8.28

20.25

-59%

Net Profit Margin (%)

0.54%

1.98%

-144 bps

0.92%

2.12%

-120 bps

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए स्टेंडअलोन परिणामः

कंपनी ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए रु. 2 करोड का स्टेंडअलोन शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में रु. 6 करोड का शुद्ध लाभ हुआ था। कम कीमत वसूली के कारण वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए स्टेंडअलोन शुद्ध बिक्री 8% की नकारात्मक वृद्धि के साथ रु. 295 करोड हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में रु. 320 करोड की शुद्ध बिक्री हुई थी। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए एबिटा रु. 4 करोड (एबिटा मार्जिन 1.36%) रही, जबकि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में एबिटा रु. 5 करोड (एबिटा मार्जिन 1.63%) थी।

एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड और अन्य संस्थाओं के बीच डीमर्जर, स्लम्प सेल और समामेलन से जुड़ी कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेन्ट को संबंधित कंपनियों के शेयरधारकों और लेनदारों द्वारा अपेक्षित बहुमत के साथ अनुमोदित किया गया था। 25 अक्टूबर 2024 को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद, कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों, सुरक्षित ऋणदाताओं और असुरक्षित ऋणदाताओं की बैठक 17 दिसंबर 2024 और 18 दिसंबर 2024 को एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड, एफिल विट्रिफाइड प्राइवेट लिमिटेड, इवांता सेरामिक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, क्रिस्टल सिरेमिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एफिल सेरामिक्स लिमिटेड, इवांता सिरेमिक लिमिटेड, क्रिस्टल विट्रिफाइड लिमिटेड, अमेज़ून सिरेमिक्स लिमिटेड और एजीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उनके संबंधित शेयरधारक और लेनदार के बीच डिमर्जर, स्लम्प सेल के साथसाथ समामेलन से जुड़ी कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेन्ट के संबंध में आयोजित की गई थी। कंपनी को इसके लिए स्टॉक एक्सचेंजों जैसे कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से पहले हीनो ऑब्जेक्शनपत्र प्राप्त हो चुका था।

कंपनी बोर्ड ने 23 नवंबर 2024 को परिपत्र प्रस्ताव पारित करके रु. 28.18 करोड की कुल राशि प्राप्त होने पर, प्रेफरन्शियल आधार पर, प्रमोटर / प्रमोटरग्रुप  श्रेणी से संबंधित व्यक्ति को रु. 48.15 प्रति शेयर (प्रति शेयर 38.15 रुपये के प्रीमियम सहित) के निर्गम मूल्य पर समान मात्रा के वारंट के रूपांतरण पर 78,02,884 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी। 15 अक्टूबर 2024 और 8 अक्टूबर 2024 को भी बोर्ड ने समान मात्रा के वारंट के रूपांतरण पर क्रमशः 47.14 लाख इक्विटी शेयर और 77.82 लाख इक्विटी शेयर के आवंटन को मंजूरी दी। वारंट के इस रूपांतरण/इक्विटी शेयरों के आवंटन के परिणामस्वरूप, सभी वारंट परिवर्तित हो गए हैं और कोई भी वारंट रूपांतरण के लिए लंबित नहीं है।

वारंट के रूपांतरण के अनुसार, कंपनी की इश्यू की गई, सब्स्क्राइब्ड और पेडअप इक्विटी शेयर पूंजी बढ़कर रु. 1,47,04,53,160 हुई थी जिसमें प्रत्येक रु. 10 के 14,70,45,316 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर शामिल हैं। वारंट रूपांतरण के बाद, 31 दिसंबर 2024 को कंपनी में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 30 सितंबर 2024 को 29.02% से बढ़कर 33.52% हो गई है।

कंपनी ने हाल ही मेंएजीएल टाइल गुरुका अनावरण किया है जो एक अभिनव ज्ञान पहल है जो ग्राहकों और हितधारकों को सूचित विकल्प चुनने के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ सशक्त और शिक्षित करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह पहल ग्राहक अनुभव को बढ़ाने और उद्योग के पेशेवरों के साथ जुड़ने की एजीएल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, एजीएल भारत भर मेंमेसन मीटकार्यशालाओं की मेजबानी कर रहा है, जिसमें उन्नत शिल्प कौशल के लिए आधुनिक निर्माण तकनीकों और प्रीमियम उत्पाद प्रबंधन के साथ टियर 2 और 3 शहरों में राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों के परिणाम पर एक नजरः

31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 के नौ महीनों के लिए, समेकित आधार पर कंपनी ने रु. 4 करोड का शुद्ध लाभ, रु. 47 करोड की एबिटा और रु. 1,087 करोड की शुद्ध बिक्री दर्ज की है। स्टैंडअलोन आधार पर, कंपनी ने रु. 8 करोड का शुद्ध लाभ, रु. 16 करोड की एबिटा और रु. 896 करोड की शुद्ध बिक्री दर्ज की है।

About AGL:

Established in the year 2000, AGL has emerged as India’s leading Luxury Surfaces and Bathware Solutions brand in a short span of two decades. The Company manufactures and markets a wide range of Tiles, Engineered Marble and Quartz, Bathware and Faucets. AGL products are synonymous with reliability, adaptability, innovation, quality consciousness and the company has created a strong brand identity, well recognized globally and loyal customer following across segments. Today it is 4th largest listed ceramic tile company in India with Strength of more than 400 field force.

Ranked amongst the top ceramic tiles companies in India, AGL has achieved over 65 times growth in its production capacity, from 0.83 Million Sq. Mtrs. Per Annum in FY 2000 to 54.5 Million Sq. Mtrs. Per Annum in FY 2023. AGL is also the only tiles company to be acknowledged in the Vibrant Gujarat Summit 2015 for achieving phenomenal growth.

The Company has 14 state-of-the-art manufacturing units spread across Gujarat and 277 plus exclusive franchisee showrooms, 13 company owned display centres across India. Further, the Company has an extensive marketing and distribution network pan India with 18,000 plus touchpoints including distributors, dealers and sub-dealers in India. The company also exports to more than 100 countries.

The Company looks to strengthen its identity as the leader in the Indian ceramic industry by consistently introducing innovative and value-added products in the market to keep pace with its valued customers. Headquartered in Ahmedabad, AGL is listed on NSE & BSE and reported net consolidated turnover of INR 1530.6 crore in FY 2024. (For more information, please visit: www.aglasiangranito.com)

For further details, contact:

Gopal Modi

Mr. Mehul Shah,

Mr. Sunil Soni

DSNN Consultancy

CFO, AGL

AGM- Marketing, AGL

9099030184

+91-79-66125500

gopal@dsnnconsultancy.com

cfo@aglasiangranito.com

sunilsoni@aglasiangranito.com



You may also like

Leave a Comment