बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक आर. दोराईस्वामी ने भारत सरकार को 7,324.34 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। यह लाभांश 26 अगस्त, 2025 को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों द्वारा अनुमोदित किया गया था। यह चेक केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा गया। इस अवसर पर वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव नागराजु एम., संयुक्त सचिव डॉ. प्रशांत कुमार गोयल, तथा LIC के वरिष्ठ अधिकारी— सतपाल भानू, प्रबंध निदेशक, दिनेश पंत, प्रबंध निदेशक, रत्नाकर पटनायक, प्रबंध निदेशक एवं जे.पी.एस. बाजाज, जोनल मैनेजर (प्रभारी), उत्तरी क्षेत्र भी उपस्थित थे।
LIC अपनी स्थापना के 69 सफल वर्ष पूरे कर रही है और 31 मार्च, 2025 तक इसका एसेट बेस 56.23 लाख करोड़ रुपये रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम जीवन बीमा क्षेत्र में लगातार मार्केट लीडर बना हुआ है।

