मुंबई | एजेंसी | Life Insurance Corporation of India (LIC) वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में 23,400 करोड़ रुपए के मुनाफे के साथ देश में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है। इसके साथ LIC ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में State Bank of India (SBI) को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी का खिताब भी हासिल किया है। बीते हफ्ते देश की सबसे बड़ी सरकारी Insurance कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।
इस दौरान कंपनी के Consolidated मुनाफे में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 19,013 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में LIC का प्रदर्शन SBI के साथ देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank से भी अच्छा रहा है।
मार्च तिमाही में SBI को 19,684 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। HDFC Bank को इस दौरान करीब 19,221 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। हालांकि, वार्षिक आधार पर वित्त वर्ष 2026 में कुल मुनाफे के मामले में SBI, LIC से आगे रहा। भारत के सबसे बड़े बैंक ने वित्त वर्ष 26 में 80,032 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि LIC का वार्षिक लाभ 57,419 करोड़ रुपए रहा।
निजी क्षेत्र के बैंक ICICI Bank ने भी 50,147 करोड़ रुपए के वार्षिक लाभ के साथ मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि HDFC Bank का वित्त वर्ष 2026 का लाभ 74,670 करोड़ रुपए रहा।
अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में, Indian Oil Corporation (IOC) ने मार्च तिमाही में 11,378 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया। Coal India ने 10,839 करोड़ रुपए का लाभ कमाया, जबकि Power Finance Corporation (PFC) ने 8,598 करोड़ रुपए और NTPC Limited ने 8,747 करोड़ रुपए का तिमाही लाभ अर्जित किया।
अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) ने भी इस तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया। Power Grid Corporation of India ने 4,546 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया, जबकि REC Limited ने 3,375 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया। Steel Authority of India Limited (SAIL) ने 1,680 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया।

