225

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। एलआईसी हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। इस दौरान, देश भर के विभिन्न एलआईसी कार्यालय कर्मचारियों को अपनी दिनचर्या में शारीरिक फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इस समारोह के एक भाग के रूप में, सभी एलआईसी कर्मचारियो ने फिट इंडिया फिटनेस की शपथ ली। मुंबई में, एलआईसी शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को बढ़ावा देने के लिए आज फिट इंडिया वॉकथॉन का भी आयोजन होगा।

