Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate World‘Leapfrog Engineering Services Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Leapfrog Engineering Services Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 27 अप्रैल 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज |बेंगलुरु आधारित Leapfrog Engineering Services Limited ईपीसीसी सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा असेंबलिंग यूनिट की स्थापना के लिए वांछित पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट व्यय की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 27 अप्रैल 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां
2005 में स्थापित, Leapfrog Engineering Services Limited एकीकृत इंजीनियरिंग सेवाओं में लगी हुई है और ईपीसीसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी तेल और गैस, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और धातु सहित विभिन्न उद्योगों में ईपीसीसी के संपूर्ण समाधान प्रदान करती है, जो गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करते हैं। दशकों के अनुभव के साथ, कंपनी ने 2005 से विभिन्न ईपीसी डिजाइन और निर्माण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है और कुशल प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला एवं इन-हाउस टीमों के माध्यम से समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की है।

वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 105.38 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 162.88 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 16.39 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 137.37 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 16.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 105.05 करोड़ रुपए का राजस्व और 14.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 14.04 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी
Leapfrog Engineering Services Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 27 अप्रैल 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 1 रुपए फेसवैल्यू के 3,84,84,000 इक्विटी शेयर 21 से 23 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 89 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 38,76,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बिक्री किए जा रहे हैं।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment