बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। स्क्रेप रबर रिसाईक्लिंग क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी Lead Reclaim & Rubber Products Ltd ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उत्पादों की उत्पादन क्षमता मौजूदा 5520 से बढ़ाकर 11520 मीट्रिक टन/प्रति वर्ष करने संसोधित करने की मंजूरी मिल गई है। 856/4, सरली-पिथाई रोड, गांव: – पिथाई -387630, ताल – कथालाल, जिला – खेड़ा, गुजरात, भारत स्थित फैक्ट्री परिसर के लिए यह मंजूरी मिली है। इसकी प्राप्ति से कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकती है।
यह करती है कंपनी: Lead Reclaim & Rubber Products Ltd रिक्लेम रबर, क्रम्ब रबर पाउडर और रबर ग्रैन्यूल के निर्माण के व्यवसाय में कार्यरत है। कंपनी का उत्पाद विविधीकरण उसे विभिन्न ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने की अनुमति देता है। कंपनी की उत्पाद श्रृंखला ग्रेड, मोटाई, चौड़ाई और संपूर्ण टायर रीक्लेम रबर, ब्यूटाइल रीक्लेम रबर और प्राकृतिक रीक्लेम रबर के विभिन्न ग्रेडों के मानकों में भिन्न होती है। ऑटोमोटिव विनिर्माण क्षेत्र में ओईएम, टियर कंपनियों, वितरकों और डीलरों को अपनी पेशकश देने के लिए कंपनी विभिन्न प्रकार के रबड़ की पेशकश करती है।

