= रूपये 10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए price band रूपये 209 से रूपये 220 तय किया गया
= निचले प्राइस बैंड पर निर्गम का आकार रूपये 324.85 करोड़ और ऊपरी प्राइस बैंड पर रूपये 341.95 करोड़ है
= बिड/निर्गम बुधवार, 25 सितम्बर, 2024 को खुलेगा और शुक्रवार, 27 सितम्बर, 2024 को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली की तिथि मंगलवार, 24 सितम्बर, 2024 होगी।
= न्यूनतम 65 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 65 equity share के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं
बिजनेस रेमेडीज। KRN Heat Exchanger & Refrigeration Ltd (“KRN Heat Exchanger ” या “company”), बुधवार, 25 सितम्बर, 2024 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में अपनी बोली/निर्गम खोलेगी।
Equity share (अंकित मूल्य रूपये 10 प्रत्येक) के कुल निर्गम में 1,55,43,000 इक्विटी शेयरों तक का नया निर्गम शामिल है। ऊपरी मूल्य बैंड पर कुल निर्गम आकार रूपये 341.95 करोड़ है और निचले मूल्य बैंड पर रूपये 324.85 करोड़ है। (“कुल निर्गम आकार”) एंकर निवेशक बोली की तिथि मंगलवार, 24 सितम्बर, 2024 होगी। बोली/निर्गम बुधवार, 25 सितम्बर, 2024 को खुलेगा और शुक्रवार, 27 सितम्बर, 2024 को बंद होगा। न्यूनतम 65 Equity share के लिए और उसके बाद 65 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं।
निर्गम का price band रूपये 209 से रूपये 220 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। (“मूल्य बैंड”) कंपनी इक्विटी शेयरों के नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग (ए) नीमराणा, अलवर, राजस्थान में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए इक्विटी के रूप में हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, KRN HVAC PRODUCTS PVT LTD में निवेश करने का प्रस्ताव करती है (“प्रस्तावित परियोजना”)। इसका अनुमानित मूल्य रूपये 24,246.10 लाख [रूपये 242.46 करोड़] है और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा (“निर्गम का उद्देश्य”)। ये Equity share कंपनी के 14 सितम्बर, 2024 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“RHP”) के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, जयपुर, राजस्थान के पास दाखिल किए गए हैं और इन्हें बीएसई लिमिटेड (“BSE”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“NSE”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

