Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate World‘KRM Ayurveda Limited’ ने नई दिल्ली के जनकपुरी में नया Day Care Centre स्थापित किया

‘KRM Ayurveda Limited’ ने नई दिल्ली के जनकपुरी में नया Day Care Centre स्थापित किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘केआरएम आयुर्वेद लिमिटेड’ कई शहरों में अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालन के साथ टेलीमेडिसिन परामर्श एवं आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण में सक्रिय कंपनी है। कंपनी ने नई दिल्ली के जनकपुरी में लीज के आधार पर एक नया डे केयर सेंटर स्थापित किया है। डे केयर सेंटर का नाम कर्मा आयुर्वेद, केआरएम आयुर्वेद लिमिटेड है। यह ए1/11, भूतल, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058 पर स्थापित किया गया है। इसकी लीज अवधि 9 वर्ष है। डे केयर सेंटर का प्रारंभ 10 अप्रैल, 2026 को होगा और इसका क्षेत्रफल 2760.90 वर्ग फुट है।

कारोबारी गतिविधियां: 3 सितंबर 2019 को निगमित केआरएम आयुर्वेद लिमिटेड देश के कई शहरों में अस्पतालों और क्लीनिकों का एक नेटवर्क संचालित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी टेलीमेडिसिन परामर्श और बिक्री के माध्यम से विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। कंपनी आयुर्वेदिक उत्पाद, हर्बल और वानस्पतिक औषधियां, दवाएं, सप्लीमेंट और त्वचा देखभाल/स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बना रही है। वर्तमान में, कंपनी देश भर में विभिन्न स्थानों पर 6 अस्पताल और 5 क्लीनिक संचालित कर रही है।



You may also like

Leave a Comment