47

जयपुर। जयपुर आधारित Dhabariya Polywood Limited आंतरिक एवं बाह्य साज सज्जा के लिए पीवीसी और यूपीवीसी उत्पाद निर्माण करने में माहिर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को एक प्रमुख भारतीय कंपनी से एल्युमीनियम दरवाजे-खिड़कियां और फसाड कार्यों के लिए कुल 34.81 करोड़ रुपए (जीएसटी सहित) मूल्य का कार्य आदेश/एलओआई प्राप्त हुआ है। ऑर्डर को पूरा करने की अवधि 18 महीने है।

