जयपुर। राजस्थान के सिरोही स्थित बायोडीजल निर्माण इकाई वाली प्रमुख कंपनी कोट्यार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को 7,299 किलोलीटर बायोडीजल की आपूर्ति के लिए 58.39 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।
उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई, 2025 को तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने संयुक्त निविदा खोली खोली थी। इसके अनुसार एनयूसीओ/यूसीओ फीडस्टॉक्स से उत्पादित बायोडीजल की खरीद हेतु, अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 की अवधि के लिए कुल 1,50,000 किलोलीटर की बोली मांगी थी। 1,50,000 किलोलीटर की अपनी कुल निविदा में से, ओएमसी ने 1,28,687 किलोलीटर के लिए आवंटन पत्र जारी किया है।
उपर्युक्त निविदा के लिए, कोट्यार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 29 जुलाई, 2025 को बायोडीजल की आपूर्ति हेतु बोली प्रस्तुत की है। उपरोक्त आवंटन में से, मेसर्स कोट्यार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 7,299 किलोलीटर बायोडीजल की आपूर्ति हेतु निविदा प्रदान की गई है, जिसका अनुमानित ऑर्डर मूल्य जीएसटी और परिवहन शुल्क को छोड़कर 58.39 करोड़ (लगभग) और ऑर्डर अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 की अवधि के लिए है।

