Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and Insuranceभारत के बेहद अमीर लोगों के रुझानों में आ रहा है बदलाव : Kotak Private

भारत के बेहद अमीर लोगों के रुझानों में आ रहा है बदलाव : Kotak Private

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Kotak Mahindra Bank Limited  (‘बैंक’) ने अपनी एक खास रिपोर्ट ‘टॉप ऑफ द पिरामिड (TOP) रिपोर्ट’ का नया संस्करण जारी किया है। यह रिपोर्ट बैंक के एक विभाग, कोटक प्राइवेट बैंकिंग ने तैयार की है। Kotak Private Banking की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर आई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के सबसे अमीर लोग (अल्ट्रा-एचएनआई) अपना पैसा कहां लगा रहे हैं, कैसे खर्च कर रहे हैं, और उनकी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव आ रहे हैं। यह रिपोर्ट इन लोगों को संपूर्ण वित्तीय समाधान देती है।
कोटक प्राइवेट की नई टीओपी रिपोर्ट भारत के सबसे अमीर लोगों के खर्च करने और निवेश करने के तरीकों के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी देती है। यह रिपोर्ट उनकी जीवनशैली, प्रेरणाओं और इच्छाओं के बारे में भी बताती है। यह रिपोर्ट सिर्फ यह नहीं बताती कि अमीर लोग पैसा कैसे कमाते हैं, बल्कि इसमें पता चला है वे अपने जीवन को कैसे सार्थक बनाते हैं। यानी अमीर लोग अपने जीवन में उद्देश्य और पूर्णता की तलाश में हैं।
Kotak Private Banking  जो लंबे समय से अल्ट्रा-एचएनआई के साथ काम कर रहा है, और उनके उद्देश्यों को पूरा करने में उनकी मदद करने के लिए जाना जाता है, की रिपोर्ट उन विषयों पर गहराई से चर्चा करती है जो अल्ट्रा-एचएनआई के लिए महत्वपूर्ण हैं, और भारत के तेजी से बढ़ते धनी वर्ग के बारे में एक अनोखी और विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपीट्ट (ईवाय) को सौंपी गई, कोटक प्राइवेट की टीओपी रिपोर्ट ने भारत के 150 धनी व्यक्तियों का सर्वे किया। इसमें उनके निवेश के विकल्पों में नए रुझानों का जिक्र है, जिसमें लक्जरी और उभरते डिजिटल रुझान भी शामिल हैं।
Kotak Mahindra Bank Limited  के Kotak Private Banking के सीईओ ओइशर्या दास ने कहा कि कोटक प्राइवेट की टीओपी रिपोर्ट भारत के सबसे अमीर लोगों के व्यवहार को समझने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्रोत है। भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे बदलावों के बीच, यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे ये अमीर लोग अपने निवेश को अलग-अलग क्षेत्रों में फैला रहे हैं, और भारत और विदेशों दोनों में संपत्ति में निवेश कर रहे हैं। इससे 2028 तक उनका खर्च बहुत ज्यादा बढऩे की संभावना है।
इस साल का संस्करण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनके वित्तीय फैसलों के साथ ही उनकी जीवनशैली की प्राथमिकताओं का भी पता चलता है। इसमें इन लोगों के पारिवारिक व्यवसायों और संपत्ति योजना की बारीकियों पर भी गहराई से विचार किया गया है जिससे उनकी जीवनशैली की एक व्यापक तस्वीर सामने आती है। ईवाय इंडिया के पार्टनर – वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, सौरभ जोशी कहते हैं, ‘‘Kotak Private  की टॉप रिपोर्ट भारत के 150 सबसे अमीर लोगों (अल्ट्रा-एचएनआई) के सर्वे और विश्लेषण पर आधारित है।

 



You may also like

Leave a Comment