Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldKotak Mutual Fund ने कोटक निफ्टी अल्फा लो-वोलैटिलिटी 30 इंडेक्स फंड लॉन्च किया।

Kotak Mutual Fund ने कोटक निफ्टी अल्फा लो-वोलैटिलिटी 30 इंडेक्स फंड लॉन्च किया।

by Business Remedies
0 comments
Kotak Mutual Fund

Kotak Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index Fund का NFO खुला

यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 29 मई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 12 जून 2026 तक निवेश किया जा सकेगा।

NFO Alert: यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है और Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index को ट्रैक करेगी। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 29 मई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 12 जून 2026 तक निवेश किया जा सकेगा।

यह फंड उन 30 कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर चुना जाता है।

NFO: आज से खुला कमाई का नया मौका! ₹1000 से निवेश की शुरुआत, जानिए स्कीम की खासियत

यह फंड उन 30 कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर चुना जाता है। (फोटो सोर्स: Pexels)

क्या है Kotak Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index Fund?

Kotak Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index Fund एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index को ट्रैक करता है। यह फंड उन 30 कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर चुना जाता है।

फंड का निवेश उद्देश्य क्या है?

इस स्कीम का उद्देश्य निवेशकों को ऐसा रिटर्न देना है, जो खर्चों से पहले Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index के कुल रिटर्न के बराबर हो। हालांकि, इसमें ट्रैकिंग एरर का असर हो सकता है।

Alpha और Low Volatility को समझें

क्या है Low Volatility?

• Low Volatility एक डिफेंसिव फैक्टर माना जाता है। बेहतर Risk-Adjusted Return देने में मदद करता है। बाजार में गिरावट के दौरान अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

क्या है Alpha?

• Alpha एक Pro-Cyclical Factor है। तेजी वाले बाजार में बेहतर प्रदर्शन करने वाला फैक्टर है। बाजार से ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता है। ग्रोथ और मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकस करता है।

Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index कैसे चुनता है शेयर?

Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index एक नियम-आधारित इंडेक्स है, जो Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर शेयरों का चयन करता है। इसका उद्देश्य निवेशकों को बेहतर रिटर्न की संभावना के साथ अपेक्षाकृत कम उतार-चढ़ाव वाला पोर्टफोलियो देना है।

सबसे पहले Nifty 100 Index और Nifty Midcap 50 Index की कुल 150 कंपनियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।

Alpha Score, Jensen’s Alpha के आधार पर निकाला जाता है, जबकि Low Volatility Score, शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव को मापकर तय किया जाता है।

इंडेक्स में शामिल होने के लिए शेयरों को Alpha और Low Volatility दोनों फैक्टर्स के आधार पर स्कोर दिया जाता है। फाइनल चयन में दोनों फैक्टर्स को 50:50 वेटेज दिया जाता है और सबसे बेहतर स्कोर वाले 30 शेयर चुने जाते हैं।

इंडेक्स में प्रत्येक शेयर का वेटेज उसके फैक्टर स्कोर के आधार पर तय किया जाता है। हालांकि, किसी एक शेयर का अधिकतम वेटेज 5% तक सीमित रखा जाता है, ताकि पोर्टफोलियो में संतुलन बना रहे।

₹1,000 से निवेश शुरू

• इस NFO में न्यूनतम निवेश राशि ₹1,000 रखी गई है, जबकि इसके बाद निवेशक किसी भी अतिरिक्त राशि से निवेश कर सकते हैं। वहीं SIP के जरिए निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि ₹500 तय की गई है।

इस फंड का प्रदर्शन Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index (TRI) के मुकाबले मापा जाएगा। फंड का प्रबंधन Devender Singhal, Satish Dondapati और Abhishek Bisen करेंगे।



You may also like

Leave a Comment