Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा Keytex Fabrics Limited का IPO

आज खुलेगा Keytex Fabrics Limited का IPO

निवेशक 31 जुलाई 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
keytex fabrics limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। पंजाब के अमृतसर आधारित ‘केटेक्स $फैब्रिक्स लिमिटेड’ फ़ास्ट-फ़ैशन फ़ैब्रिक सॉल्यूशन और निर्माण कंपनी है। कंपनी द्वारा अमृतसर में अतिरिक्त वेयरहाउस फैसिलिटी के निर्माण हेतु पूँजीगत व्यय के वित्तपोषण, अमृतसर में समर्पित विक्रय कार्यालय के निर्माण हेतु पूँजीगत व्यय के वित्तपोषण, अमृतसर में मौजूदा छपाई, रंगाई और प्रसंस्करण इकाई के लिए उन्नत कपड़ा प्रसंस्करण प्रणाली की खरीद हेतु पूँजीगत व्यय के वित्तपोषण, वृद्धिशील कार्यशील पूँजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ३१ जुलाई को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 1996 में अमृतसर, पंजाब में स्थापित, केटेक्स $फैब्रिक्स एक फ़ास्ट-फ़ैशन $फैब्रिक समाधान और निर्माण कंपनी है, जो तकनीक, डिज़ाइन और पारंपरिक शिल्प कौशल का संयोजन करके उच्च-गुणवत्ता वाले वस्त्र और फ़ैशन उत्पाद प्रदान करती है। कंपनी ने महिलाओं के परिधानों में भी विस्तार किया है और रेडी-टू-स्टिच सूट, को-ऑर्ड सेट, शॉल, स्कार्फ और स्टोल जैसे फ़ैशन उत्पाद पेश किए हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 99.1९ करोड़ रुपए का राजस्व और 5.59 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 124.94 करोड़ रुपए का राजस्व और ११.३१ करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से १५२.७९ करोड़ रुपए का राजस्व और 16.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11.06 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘केटेक्स $फैब्रिक्स लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म आज खुलकर 31 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 38,78,400 इक्विटी शेयर्स 171 से 180 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 69.81 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के प्रवर्तक बिक्रीकर्ता शेयरधारक द्वारा 6,79,200 इक्विटी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बिक्री कर पूंजी हासिल की जाएगी। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 इक्विटी शेयर्स का है। आईपीओ का प्रबंधन बुक रनिंग लीड मैनेजर कंपनी सोक्रैडैमस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment