बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कोटा आधारित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KC Energy Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से डबल सर्किट टावर पर132 केवी एस/सी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए और पलक्कड़ डिवीजन-इंजीनियरिंग, रेलवे डिवीजनल कार्यालय, इंजीनियरिंग शाखा से साइड पॉथवे के लिए कुल 18.71 करोड़ रुपए के कुल ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से 14,72,29,931.95/- (चौदह करोड़ बहत्तर लाख उनतीस हजार नौ सौ इकतीस और पैसा निन्यानबे मात्र रुपये) का ऑर्डर मिला है, जबकि पलक्कड़ डिवीजन-इंजीनियरिंग, रेलवे डिवीजनल कार्यालय, इंजीनियरिंग शाखा से कंपनी को 3,99,20,505.52 (तीन करोड़ निन्यानबे लाख बीस हजार पांच सौ पांच रुपये और बावन पैसे) का ऑर्डर मिला है।

