राष्ट्रीय: कल्याण ज्वेलर्स ने दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में अपने ‘निमाह’ कलेक्शन के लिए एक नया ब्रांड कैंपेन पेश किया है। इस अभियान में ब्रांड एंबेसडर श्रीलीला और कल्याणी प्रियदर्शन ने मुख्य भूमिका में हैं।
“ए लेगेसी यू वियर” यानी विरासत जिसे आप पहन सकें — इस सोच के साथ बनाया गया यह कैंपेन भारत की टेंपल ज्वेलरी परंपरा का शानदार चित्रण है। यह फिल्म आभूषणों को आत्म-सम्मान, ताकत और बेहतरीन कारीगरी के प्रतीक के रूप में पेश करती है। पौराणिक कथाओं और क्लासिकल परफॉरमेंस के अनूठे संगम के ज़रिए, यह फिल्म टेंपल ज्वेलरी को पारंपरिक दायरे से बाहर निकाल कर एक नए और आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत करती है।
अभियान में हम देखते हैं दो अलग-अलग अंदाज़, जो एक-दूसरे के पूरक भी हैं। श्रीलीला का किरदार शक्ति और अनुशासन को दर्शाता है, जो तीरंदाजी से शास्त्रीय नृत्य की ओर बढ़ता है, जहाँ बोल्ड ‘टेंपल ज्वेलरी’ उनके आत्मविश्वास और सामर्थ्य को और मज़बूती देती है। दूसरी ओर है, कल्याणी प्रियदर्शन का किरदार, जो संगीत और लेखन के माध्यम से आत्म-चिंतन और रचनात्मकता को दर्शाता है, जिसमें आभूषणों की बारीक कारीगरी और शालीनता झलकती है। कुल मिलाकर, यह फिल्म ‘निमाह’ कलेक्शन को एक ऐसी विरासत के रूप में पेश करती है, जो हर पीढ़ी के लिए प्रासंगिक बनी रहती है।
दक्षिण भारतीय टेंपल ज्वेलरी की समृद्ध परंपरा से प्रेरित ‘निमाह’ कलेक्शन, हाथ से तराशी गई बारीक ‘नकाशी’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें ब्राइडल नेकलेस और हारम से लेकर टेंपल-थीम वाले चोकर, झुमके, अंगूठियां और चेन तक सब कुछ उपलब्ध है। यह कलेक्शन दुल्हनों और त्योहारों की चमक बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कल्याण ज्वैलर्स के अटूट विश्वास और पारदर्शिता के वादे के साथ, ‘निमाह’ कलेक्शन का हर आभूषण ‘4-लेवल एश्योरेंस’ प्रमाणित है। इसमें आपको मिलती है शुद्धता की गारंटी, जिंदगी भर के लिए निशुल्क मेंटेनेंस और आसान व पारदर्शी बाय-बैक की सुविधा। यह अभियान अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव है। ‘निमाह’ कलेक्शन कल्याण ज्वेलर्स के सभी शोरूमों में उपलब्ध है, जो ग्राहकों को दिव्यता, परंपरा और कालातीत लालित्य से ओत-प्रोत आभूषणों का एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।

