मुंबई | मंगलवार, 25 मार्च 2025: कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनियों (सब्सिडियरी) के साथ मिलकर लगभग ₹ 2,366 करोड़ के ऑर्डर (कम्फर्ट लेटर) हासिल किए।
उक्त नए ऑर्डर का विवरण इस प्रकार है:
* भारत और विदेशी बाजार में ट्रांसमिशन एवं वितरण (टीएंडडी) व्यवसाय के लिए ऑर्डर
* भारत में भवन एवं फैक्ट्री (बीएंडएफ) व्यवसाय के लिए ऑर्डर
केपीआईएल के प्रबंध निदेश एवं मुख्य कार्यकारी, मनीष मोहनोत ने कहा, “हमें भारत में अपने टीएंडडी व्यवसाय के लिए एचवीडीसी खंड में प्रतिष्ठित ऑर्डर हासिल करने की विशेष खुशी है। बिजली की बढ़ती मांग, नवीकरणीय ऊर्जा के तेज़ी से विस्तार और टीएंडडी बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के कारण हमारी टीएंडडी ऑर्डर बुक लगातार बढ़ रही है। हम केपीआईएल की बाज़ार स्थिति को मज़बूत करने और वैश्विक स्तर पर टीएंडडी व्यवसाय में अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने पर निरंतर ध्यान रखे हुए हैं।
बीएंडएफ व्यवसाय में जो ऑर्डर मिला है वह मौजूदा ग्राहक से बार-बार मिलने वाले ऑर्डर में शामिल है और इससे हमारे समय पर डिलीवरी के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड और बीएंडएफ निर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय क्षमता ज़ाहिर होती है।
इन नए ऑर्डर के साथ, वित्त वर्ष ‘25 में अब तक हमें मिले ऑर्डर का स्तर ~ ₹ 24,850 करोड़ पर पहुंच गया है और इससे आने वाले दिनों में बेहतर निष्पादन और वृद्धि की अच्छी संभावना प्रकट होती है।”

