Friday, October 2, 2026 |
Home Corporate WorldJonjua Overseas ने UAE की Catobo LLP के साथ किया समझौता, सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में aviation infrastructure का होगा कायाकल्प

Jonjua Overseas ने UAE की Catobo LLP के साथ किया समझौता, सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में aviation infrastructure का होगा कायाकल्प

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Punjab के Mohali से संचालित होने वाली प्रमुख कंपनी Jonjua Overseas Limited ने aviation sector में अपनी presence मजबूत करने के लिए UAE-based engineering और technical solutions group Catobo  LLP के साथ एक Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। Catobo LLP helipad/vertiport design और construction, airfield lighting और aircraft warning lights के क्षेत्र में expertise रखती है। इस strategic partnership का मुख्य उद्देश्य Indian aviation market, विशेष रूप से helipad और heliport के development में दोनों कंपनियों के efforts को एक साथ जोड़कर काम करना है।

यह agreement VTOL (Vertical Take-Off and Landing) segment के engineering projects में innovation और excellence पर आधारित है। भारत में तेजी से बढ़ते VTOL sector को देखते हुए, इस partnership से Jonjua Overseas को अपने aviation operations में अत्याधुनिक बढ़त हासिल होगी। विशेष रूप से, यह development भारत के सीमावर्ती और पहाड़ी राज्यों को modern aviation facilities प्रदान करने में मददगार साबित होगा। कंपनी के CMD Major Harjinder Singh Jonjua (Retd.) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Catobo की global design capabilities और Jonjua Overseas के heliport development experience का यह combination सीमावर्ती क्षेत्रों में aviation sector का पूरी तरह से कायाकल्प कर देगा।



You may also like

Leave a Comment