जयपुर। पंजाब के मोहाली आधारित कंपनी Jonjua Overseas Limited ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व गत वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.21 करोड़ रुपए से बढ़कर 3 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी ने गत वर्ष की समान अवधि में अर्जित कर पूर्व शुद्ध लाभ 76.94 लाख रुपए के मुकाबले 1.09 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 56.63 लाख रुपए के मुकाबले 87.04 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
इस दौरान कंपनी का ईपीएस भी गत छमाही में अर्जित 0.71 रुपए के मुकाबले बढ़कर 1.1 रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी प्रबंधन को आगे भी इसी प्रकार के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की उम्मीद है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार कंपनी का फोकस जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड को विकसित करना है ताकि जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड उच्च ऊंचाई हासिल कर सके और इस क्षेत्र में काम करना जारी रखे। उच्च उद्देश्य प्राप्त करने के लिए, जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड ने असूचीबद्ध पेपर शेयरों और मुद्रित पुस्तकों में कारोबार किया है।

