जयपुर। केरल राज्य के एर्नाकुलम स्थित ‘Holmarc Opto-Mechatronics Limited‘ एजुकेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री के लिए साइंटिफिक एवं इंजीनियरिंग इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 14.10 करोड़ रुपए के मुकाबले 17.25 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.06 करोड़ रुपए के मुकाबले 1.23 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: वर्ष 1993 में कंपनी का इनकाॅर्पोरेशन हुआ था। होलमार्क ऑप्टो-मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड एजुकेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री के लिए वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग उपकरण बनाती है। कंपनी इमेजिंग उपकरण, मापने के उपकरण, स्पेक्ट्रोस्कोपी, विश्लेषणात्मक उपकरण, लैब उपकरण, भौतिकी लैब उपकरण, ब्रेडबोर्ड/टेबल टॉप, ऑप्टो-मैकेनिक्स, ऑप्टिक्स, लीनियर और रोटेशन स्टेज, मोटराइज्ड लीनियर और रोटेशन स्टेज, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन की डिजाइन, विकास और निर्माण करती है।
कंपनी भारतीय बाजारों के लिए विभिन्न प्रकार के आयात विकल्प उत्पाद भी बनाती है जिनका निर्यात भी किया जाता है। इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उत्पादों में सौर कोशिकाओं के लिए क्वांटम दक्षता माप स्टेशन, फोटो-लिथोग्राफी के लिए यूवी लेजर मार्किंग स्टेशन, स्वचालित रोटरी एंटीना पोजिशनर्स, पतली फिल्म माप के लिए स्पेक्ट्रोस्कोपिक एलिप्सोमीटर, यूवी ओजोन क्लीनर, स्पेक्ट्रोस्कोपिक रिफ्लेक्टोमीटर, फोटो डिटेक्टर माप प्रणाली, रमन स्पेक्ट्रोमीटर इत्यादि शामिल हैं।
होलमार्क ने मानक विशिष्टताओं के साथ 800 से अधिक उत्पाद विकसित किए हैं जिनमें अनुकूलित उत्पाद भी शामिल हैं।

