जयपुर। वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत पंजाब के मोहाली आधारित कंपनी जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी 20 सितंबर 2024 को हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने राइट इश्यू संबंधित draft of letter पर विचार कर स्वीकृत किया है। Draft of letter को सैद्धांतिक मंजूरी के लिए Bombay Stock Exchange (BSE) को भेजा गया है। कंपनी के निदेशक मंडल/right issue समिति द्वारा इश्यू की शर्तों और दिनांक के संबंध में अगली तारीख को अवगत किया जाएगा।
गौरतलब है कि कंपनी ने अगस्त में अवगत कराया था कि Authorised Share Capital 8 करोड़ रुपए से 16 करोड़ रुपए करने और राइट इश्यू के जरिए 8 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। 5 सितंबर 2024 को हुई बोर्ड मीटिंग में राइट इश्यू कमेटी के प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।

