Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldJonjua Air Limited के निदेशक मंडल द्वारा दी गई 1:10 बोनस को मंजूरी

Jonjua Air Limited के निदेशक मंडल द्वारा दी गई 1:10 बोनस को मंजूरी

by Business Remedies
0 comments
Jonjua Overseas Limited Board of Directors to meet on January 18 to raise capital through preferential issue

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मोहाली आधारित कंपनी जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि जोन्जुआ एयर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 1:10 बोनस को मंजूरी दे दी है, अर्थात, शेयरधारक द्वारा रखे गए प्रत्येक 10 (दस) इक्विटी शेयरों के लिए 1 (एक) बोनस शेयर की मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी शेयरधारक और नियामक अनुमोदन के अधीन है। जोन्जुआ एयर लिमिटेड के निदेशक मंडल में मेजर हरजिंदर सिंह जोन्जुआ, सेवानिवृत्त-प्रबंध निदेशक और हरमनप्रीत सिंह जोन्जुआ-निदेशक शामिल हैं। गौरतलब है कि मेजर हरजिंदर सिंह जोन्जुआ, सेवानिवृत्त एनडीए (51एच) और सीएमई के पूर्व छात्र हैं, जिन्हें 1990 में स्थायी निम्न चिकित्सा श्रेणी के रूप में समय से पहले सेवानिवृत्ति दी गई थी। हरमनप्रीत सिंह जोन्जुआ कंपनी सेक्रेट्री और कॉर्पोरेट लॉयर्स हैं।



You may also like

Leave a Comment