Monday, July 13, 2026 |
Home CommodityJK Laxmi Cement ने मार्केट में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने और अपने संचालन को सुगम बनाने के लिए Udaipur Cement Works limited के साथ मर्जर किया

JK Laxmi Cement ने मार्केट में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने और अपने संचालन को सुगम बनाने के लिए Udaipur Cement Works limited के साथ मर्जर किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत के अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक और प्रतिष्ठित जेके संगठन के भाग JK Laxmi Cement ने अपनी सब्सिडरी Udaipur Cement Works limited  (UCWL) के अपने साथ मर्जर की घोषणा की है। इस मर्जर के साथ कंपनी ने भारतीय सीमेंट सेक्टर में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है।
दोनों कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा अनुमोदित इस मर्जर का उद्देश्य ग्रुप की संरचना को सरल बनाना, संचालन दक्षता में सुधार लाना तथा दीर्घकालिक तालमेल को सुनिश्चित करना है। यह एकीकरण संसाधनों की अनुकूल उपयोगिता को सुनिश्चित करने, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबन्धन में सुधार लाने में कारगर होगा तथा उपभोक्ताओं एवं बाजार की सहभागिता के लिए एकीकृत दृष्टिकोण पेश करेगा।
इस विकास पर बात करते हुए मिस विनिता सिंघानिया, चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, JK Laxmi Cement Limited ने कहा कि यह मर्जर हमारी विकास यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह हमारे संगठन को सशक्त, चुस्त एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने के हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह संयुक्त संस्था उपभोक्ताओं एवं शेयरधारकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, तथा विभिन्न बाजारों में स्थायी विकास को गति प्रदान करेगी।’
मर्जर के संचालनात्मक एवं सामरिक फायदों पर रोशनी डालते हुए अरूण शुक्ला, प्रेजीडेन्ट एवं डायरेक्टर JK Laxmi Cement Limited ने कहा, कि उदयपुर वक्र्स का जेके लक्ष्मी सीमेंट के साथ मर्जर, संगठन को अधिक प्रत्यास्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि यह एकीकरण संचालन में बेहतर तालमेल बनाएगा, ओवरलैप की संभावना को कम करेगा और हमें बाजार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। इस मर्जर के चलते हम उपभोक्ताओं और हितधारकों के साथ काम करते हुए संगठन में विकास एवं इनोवेशन को नई गति प्रदान कर सकेंगें।
श्रीवत्स सिंघानिया, जो पहले Udaipur Cement Works limited  के डायरेक्टर एवं सीईओ थे, वे अब JK Laxmi Cement Limited के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। उन्होंने इस मर्जर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मर्जर हमारी यात्रा में स्वाभाविक प्रगति है, जो संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रत्यास्थ बनाने में कारगर होगी। विचार एवं रूपान्तरण के मुख्य चरण में उदयपुर सीमेंट वक्र्स का नेतृत्व करने के बाद मुझे खुशी है कि मैं अब जेके लक्ष्मी सीमेंट को अपनी सेवाएं प्रदान करने जा रहा हूं। हम एक साथ मिलकर अपनी संयुक्त क्षमता का सदुपयोग कर इनोवेशन, संचालानात्मक दक्षता एवं स्थायी विकास को बढ़ावा देंगे।’ इस मर्जर के साथ JK Laxmi Cement Limited निर्माण एवं वितरण में अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए अधिक दक्षता के साथ अपना संचालन करेगा। राजस्थान के उदयपुर में स्थित आधुनिक सीमेंट प्लांट- उदयपुर सीमेंट वर्क्स पहले से कंपनी की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी है- अब यह एकीकरण कंपनी की इनोवेट करने की क्षमता तथा स्थायित्व एवं प्रतिस्पर्धा का पैमाना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



You may also like

Leave a Comment