Sunday, June 14, 2026 |
Home Corporate WorldJK Cement द्वारा विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

JK Cement द्वारा विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

JK Cement Organises Health and Hygiene Awareness Program on Menstrual Hygiene Day

by Business Remedies
0 comments

निंबाहेड़ा। अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर JK Cement के सीएसआर विभाग व एनजीओ पार्टनर Green Pahadi के संयुक्त तत्वावधान में निंबाहेड़ा क्षेत्र के Shahbad, Mangrol, Karthana और Fachar गांवों में एक विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। JK Cement के यूनिट हेड Manish Toshniwal और एचआर हेड Prabhakar Mishra के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान जहां महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, स्वच्छता, देखभाल एवं इससे संबंधित भ्रांतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, वहीं किशोरी बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों पर केंद्रित था, जिसका उद्देश्य किशोरी बालिकाओं के बीच जागरूकता बढ़ाना और समाज में व्याप्त भ्रांतियों व कुरीतियों के चक्र को तोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना था।

कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी और एएनएम की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही स्पर्श परियोजना के तहत प्रेरित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। इस अवसर पर JK Cement के सीएसआर विभाग प्रमुख Rahul Kumar Singh ने कहा कि JK Cement ने अपने एनजीओ पार्टनर Green Pahadi के माध्यम से आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कंपनी के समर्पण को प्रदर्शित करता है।



You may also like

Leave a Comment