Thursday, July 16, 2026 |
Home Tech WorldJio Hotstar पर ‘कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ का ट्रेलर रिलीज

Jio Hotstar पर ‘कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ का ट्रेलर रिलीज

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 26 अप्रैल 2025: बालाजी डिजिटल द्वारा निर्मित,एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रस्तुत तथा साहिर रज़ा के निर्देशन में बनी ‘कुल’ 2 मई से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होगी इस गर्मी, तैयार हो जाइए एक ऐसी दुनिया में कदम रखने के लिए, जहां वफादारी कभी भी टूट सकती है, रहस्‍य गहरे दफन हैं और ताकत की होड़ में खून के रिश्तों की भी कोई कीमत नहीं रह जाती। 2 मई, 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होने जा रही ‘कुल’ एक ऐसी कहानी है, जो आपको अपनी गिरफ्त में ले लेगी। राजसी बीकानेर की रहस्यमयी और भयावह पृष्‍ठभूमि पर आधारित ‘कुल’ एक बिखरे हुए शाही परिवार की जटिल दास्तान है। जब परिवार के मुखिया चंद्रप्रताप की उनके 60वें जन्‍मदिन पर रहस्यमय मौत हो जाती है, तो महल साजिशों, धोखेबाजी और लंबे समय से दफन राज़ों का अड्डा बन जाता है।

साहिर रज़ा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में निम्रत कौर, रिद्धि डोगरा और अमोल पाराशर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इंद्राणी रायसिंह का किरदार निभा रहीं निम्रत कौर ने कहा, ‘‘इंद्राणी शांत पानी के नीचे छिपे तूफान जैसी है — परतदार, वफादार और भीतर से बेहद मजबूत। ‘कुल’ ने मुझे एक ऐसी महिला का किरदार निभाने का मौका दिया है जिसकी ताकत उसकी चुप्पी में झलकती है और जिसकी वफादारी में गहरी आग है। यह कहानी बिना किसी हिचक के आगे बढ़ती है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। ‘कुल’ सिनेमा के जरिये बेहतरीन कहानी कहने का उदाहरण है और जियोहॉटस्‍टार पर इसका प्रसारण इसे सही मंच देता है।’’



You may also like

Leave a Comment