Friday, December 5, 2025 |
Home » Jio Finance ने बनाया ‘Money Tracking’ आसान, सब कुछ एक App में Cash Flow, खर्चों और निवेश पर पूरा Control

Jio Finance ने बनाया ‘Money Tracking’ आसान, सब कुछ एक App में Cash Flow, खर्चों और निवेश पर पूरा Control

सभी Bank Accounts और Investment के पैसों का पूरा हिसाब One Click में

by Business Remedies
0 comments

Mumbai, 17 November 2025: Jio Finance के ग्राहक अब अपने पैसे पर पूरा Control रख पाएंगे। Jio Finance App ने एक नया Feature लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने सभी Bank Accounts, Mutual Fund और Share Portfolio को एक Platform पर लिंक कर, आसानी से Track और विश्लेषण कर सकेंगे। खाता चाहे किसी भी Bank में हो या किसी भी Financial App से निवेश किया जा रहा हो, User को अपनी पूरी वित्तीय तस्वीर अब Jio Finance App पर मिल जाएगी। इससे अलग-अलग Apps पर अपना निवेश देखने का झंझट खत्म हो जाएगा।

Jio Finance का यह नया Feature उपयोगकर्ताओं को Cash Flow, खर्चों और निवेश की पूरी तस्वीर Real-time में देता है और AI आधारित Smart सुझावों के जरिए बेहतर Money Management में भी मदद करता है। कंपनी के मुताबिक Money Tracking के लिए App में तीन मुख्य Features जोड़े गए हैं। पहला है ‘Unified Financial Dashboard’, इसमें Jio Finance के सभी Loan और Deposit के साथ-साथ बाहरी Bank Accounts और Investment को भी Real-time में एक ही जगह दिखाया जाता है। यानी पूरी वित्तीय तस्वीर एक ही जगह पर देखी जा सकती है।

दूसरा Feature है ‘Comprehensive Asset Tracking’ इसमें उपयोगकर्ता Bank Accounts (CASA), Mutual Fund, Equity और ETFs को लिंक करके, इनके Balance, खर्च और Investment Performance का विश्लेषण कर सकते हैं। जल्द ही Fixed और Recurring Deposit को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

इसका तीसरा Feature है ‘Smart, Data-driven Guidance’ जो AI आधारित Insights और सुझावों के जरिए उपयोगकर्ताओं को उनके वित्तीय फैसलों को और बेहतर बनाने में मदद करता है। Jio Finance Platform and Service Limited के CEO Surabhe S. Sharma ने कहा कि “Jio Finance App का यह Feature हर भारतीय के वित्तीय जीवन को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। करोड़ों भारतीयों के वित्तीय सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए, हम भविष्य में भी इस App की क्षमताओं को और मजबूत करते रहेंगे।”

Jio Finance App में ‘Track your Finances’ Tab पर जाकर कुछ आसान Steps के जरिए User अपना Personal Financial Dashboard Set कर सकते हैं। बताते चलें कि Jio Finance Platform and Service Limited, जो Jio Financial Services Limited की सहायक कंपनी है, इस App का संचालन करती है।



You may also like

Leave a Comment