बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। JECRC University ने बुधवार को राज्य का अब तक का सबसे बड़ा और आधुनिक स्मार्ट फूड कोर्ट। यह परियोजना भारत की अग्रणी फूड-टेक कंपनी स्मार्टक्यू के साथ मिलकर विकसित की गई है, जो दुनिया के 19 से अधिक देशों में फूड डिजिटलीकरण में अग्रणी है। जेईसीआरसी फूड कोर्ट की सबसे बड़ी खासियत है इसका पूरी तरह कैशलेस और डिजिटल ऑर्डर सिस्टम, जहां छात्र मोबाइल ऐप के ज़रिए कहीं से भी ऑर्डर कर सकते हैं और लंबे इंतज़ार से मुक्ति पा सकते हैं। यह विचार JECRC के डायरेक्टर डिजिटल स्ट्रेटेजी, धीमंत अग्रवाल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनका मानना है कि ‘भोजन केवल पेट की भूख नहीं, अनुभव की भूख भी है — और क्चह्व55 उसी अनुभव को छात्रों के लिए स्मार्ट तरीक़े से उपलब्ध कराता है।’
करीब 18,000 वर्ग फीट में फैला यह फूड कोर्ट एक साथ 1200 छात्रों को बैठने की सुविधा देता है। यह परिसर पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है, जो राजस्थान की गर्मी में भी छात्रों को आरामदायक वातावरण प्रदान करता है। यह न केवल राज्य का, बल्कि पूरे शिक्षा क्षेत्र का ‘वन ऑफ अ काइंड’ मॉडल है। यह सिर्फ फूड कोर्ट नहीं, बल्कि एक जीवंत, रचनात्मक और संवादमूलक स्पेस है जिसे छात्रों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां विशेष रूप से एक वाइब्रेंट कॉर्नर बनाया गया है जहां जैमिंग, म्यूजक़िल इंस्टू्रमेंट्स, गेम्स, और सेलिब्रेशन ज़ोन छात्रों को मनोरंजन और कनेक्शन के अवसर देंगे।
यहां डोमिनोज जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ-साथ मोती महल, बर्गर सिंग , डिवाइन डोसा चाय गरम और द वाफ़ल कम्पनी जैसे भारत के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय ब्रांड भी मौजूद हैं। यह फूड कोर्ट छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का ऐसा संगम प्रदान करता है, जो अब तक केवल शहर के बड़े फूड डेस्टिनेश्स में ही संभव था। आने वाले दिनों में यहां हेल्थी खाने के साथ और भी नए आउटलेट्स जोड़े जाएंगे, जिससे यह अनुभव और भी विविध, समृद्ध और रोमांचक बन जाएगा। भव्य उद्घाटन समारोह में स्मार्टक्यू के सीईओ कृष्ण वाघ अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ स्मार्टक्यू के बिजऩेस हेड शुभम अग्रवाल, एवीपी ग्रोथ रविंदर भाटेजा, एवीपी लीजिंग शिवेंद्र पंवार, प्रोजेक्ट सीनियर मैनेजर ऋषि गुप्ता, एसोसिएट बिजऩेस हेड बरुण कुमार, और साइट हेड शंकर भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। JECRC University की ओर से इस अवसर पर मंच की गरिमा बढ़ाई वाइस चेयरपर्सन अमित अग्रवाल एवं अर्पित अग्रवाल, डायरेक्टर डिजिटल स्ट्रेटेजी धीमंत अग्रवाल, प्रेसिडेंट विक्टर गम्भीर, रजिस्ट्रार एस. एल. अग्रवाल, तथा प्राचार्य डॉ. वी. के. चंदना ने। इन सभी विशिष्टजनों की उपस्थिति ने इस उद्घाटन समारोह को और भी गौरवमयी बना दिया। बज्ज, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी को सिर्फ एक नया कैफेटेरिया नहीं, बल्कि छात्रों के लिए डिजिटलीकरण, सुविधा, स्वाद और संवाद का एक नया युग प्रदान किया है — जहाँ हर भोजन एक अनुभव है और हर क्षण एक जुड़ाव।

