बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर JECRC University ने जिओगेम्स के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत 7 व 8 मई 2025 को जयपुर में राजस्थान का पहला Gaming BootCamp आयोजित किया गया जिसका नाम है ‘जिओगेम्स बूटकैम्प – JECRC’।
यह दो दिवसीय आयोजन राजस्थान के गेमिंग इकोसिस्टम में रेवोल्यूशनरी बदलाव लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें छात्रों, डेवलपर्स और इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट को एक मंच पर लाया गया। इस कार्यक्रम में जिओगेम्स के प्रोफेशनल्स द्वारा संचालित कॉम्प्रिहेंसिव एकेडमिक सेशन्स, नए क्लाउड गेमिंग टेक्नोलॉजी का अनुभव, ‘वैलोरेंट कैंपस कप‘ प्रतियोगिता और एक अनोखा दो दिवसीय ’सी2 – हैकथॉन’ जैसे इवेंट्स शामिल थे जिससे स्टूडेंट्स को अपनी क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को दर्शाने का मौका मिला। भारत में वैलोरेंट की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह साझेदारी एक अहम कदम है। इस अवसर पर जिओगेम्स के प्रतिनिधि ने कहा कि यह साझेदारी भारत के गेमिंग टैलेंट को निखारने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, खासकर राजस्थान जैसे संभावनाओं से भरपूर क्षेत्रों में।
साथ ही JECRC University ने राजस्थान का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन गेमिंग स्थापित करने की भी घोषणा की गई, जिससे University, राज्य में गेमिंग शिक्षा और विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। JECRC University के वाइस चेयरपर्सन, अर्पित अग्रवाल ने कहा कि वह एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जहां स्टूडेंट्स गेमिंग को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक संभावित करियर विकल्प के रूप में देख सकें। प्रतिभागियों को वीआर हेडसेट्स, ट्रॉफी और राइट व जिओगेम्स के विशेष मर्चेंडाइज जैसे शानदार पुरस्कार मिले। इसके अलावा, यह कार्यक्रम के द्वारा छात्रों को गेमिंग इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से मिलने और भविष्य की संभावनाओं को तलाशने का सुनहरा अवसर भी प्रदान हुआ। यह आयोजन केवल गेमिंग नहीं, बल्कि नवाचार, रचनात्मकता और समुदाय को बढ़ावा देने का उत्सव है। एकेडमिक इंसाइट्स से लेकर कॉम्पिटेटिव टूर्नामेंट तक, यह कार्यक्रम मॉडर्न गेमिंग कल्चर के सभी पहलुओं को समाहित करता है। इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से सैकड़ों प्रतिभागियों के शामिल हुए, जिससे जयपुर को भारत के गेमिंग मानचित्र पर एक उभरते हुए केंद्र के रूप में स्थापित किया गया। सभी विषयों के छात्र इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित थे।

