Saturday, July 25, 2026 |
Home Metro City SpecialJaipur में बदलती Mall Culture और Commercial Real Estate का नया दौर

Jaipur में बदलती Mall Culture और Commercial Real Estate का नया दौर

by Business Remedies
0 comments

जयपुर, 24 जुलाई 2026: भारत के प्रमुख रिटेल एवं शॉपिंग सेंटर सम्मेलन Shopping Centres Next (SCN) 2026 में देशभर के रिटेल, रियल एस्टेट और कमर्शियल डेवलपमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञ एक मंच पर आए। चर्चा का मुख्य विषय था कि कैसे बदलती उपभोक्ता जीवनशैली और निवेश की नई सोच भारतीय शहरों में मॉल संस्कृति और कमर्शियल रियल एस्टेट को नई दिशा दे रही है।

इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में श्री Ajay Gupta (Director, PinkWalk Mall) ने WTP Mall से श्री Anoop Bartaria, Pacific Mall के प्रतिनिधि, श्री Abhishek Bansal तथा Bardiya Group के श्री Gaurav Bardiya सहित उद्योग के अन्य विशेषज्ञों के साथ अपने विचार साझा किए।

Panel चर्चा में आधुनिक मॉल के बदलते स्वरूप पर जोर

 

 

 

 

 

 

पैनल चर्चा में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आधुनिक मॉल अब केवल खरीदारी के केंद्र नहीं रहे, बल्कि वे रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, ऑफिस स्पेस, मनोरंजन, फूड एंड बेवरेज और सामुदायिक गतिविधियों का एकीकृत केंद्र बनते जा रहे हैं। ऐसे मिश्रित उपयोग (Mixed-use) वाले विकास शहरों की अर्थव्यवस्था को गति देने, रोजगार सृजित करने, निवेश आकर्षित करने और शहरी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जयपुर उभर रहा है आधुनिक कमर्शियल हब के रूप में

पैनलिस्टों ने यह भी माना कि जयपुर तेजी से एक आधुनिक कमर्शियल हब के रूप में उभर रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, बढ़ती क्रय शक्ति, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की बढ़ती उपस्थिति और योजनाबद्ध शहरी विकास ने शहर को संगठित रिटेल निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है।

अपने विचार रखते हुए श्री Ajay Gupta ने कहा कि आने वाले वर्षों में सफल कमर्शियल प्रोजेक्ट वही होंगे जो केवल स्पेस उपलब्ध कराने तक सीमित न रहकर लोगों को अनुभव, सुविधा और एक समग्र इकोसिस्टम प्रदान करें। उनके अनुसार, भविष्य की कमर्शियल डेवलपमेंट रणनीति का केंद्र “डेस्टिनेशन क्रिएशन” होगा, जहाँ व्यवसाय, जीवनशैली और सामाजिक गतिविधियाँ एक साथ विकसित हों।

SCN 2026 ने कमर्शियल रियल एस्टेट के भविष्य की दिखाई दिशा

SCN 2026 ने यह स्पष्ट किया कि जयपुर में विकसित हो रही नई मॉल संस्कृति केवल रिटेल सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर के समग्र आर्थिक विकास, निवेश क्षमता और वैश्विक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.



You may also like

Leave a Comment