Friday, August 21, 2026 |
Home Corporate WorldItcons E-Solutions Limited को South Western Railway से 13.68 करोड़ रुपए का order मिला

Itcons E-Solutions Limited को South Western Railway से 13.68 करोड़ रुपए का order मिला

by Business Remedies
0 comments
नई दिल्ली। Human resources क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख company Itcons E-Solutions Limited ने share markets को सूचित किया है कि company को South Western Railway, Indian Railways, Ministry of Railways द्वारा 2 वर्षों की अवधि के लिए 153 resources उपलब्ध कराने का एक नया contract प्राप्त हुआ है। contract का कुल मूल्य 136808080.63 रुपये है, जिसमें सभी taxes और charges शामिल हैं। company management के अनुसार यह contract 21 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाला है और 21 अगस्त, 2028 तक लागू रहेगा, जब तक कि parties के बीच mutual consent से इसे आगे नहीं बढ़ाया जाता।

यह contract company के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और government agencies द्वारा company पर रखे गए निरंतर विश्वास को दर्शाता है।

कारोबारी गतिविधियां:

Itcons E-Solutions Limited Human Resource Services देने का काम करती है। company मुख्य रूप से organized sector में public और private दोनों organizations को अपनी services प्रदान करती है। company द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की services दी जा रही हैं। 1. Manpower Supply/Recruitment Service 2. Manpower Sourcing/Staffing Services. निगमन के बाद से Itcons E-Solutions Limited में contracted employees सहित बड़ी संख्या में employees की team बन गई है। company staffing और recruitment, Information Technology, FMCG, food आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी expert services प्रदान करती है। Itcons E-Solutions Limited अपनी services offering को develop कर रही है ताकि अपने customers को company की services के माध्यम से उनकी end-to-end HR जरूरतों का support किया जा सके। company की services की category को निम्नलिखित businesses के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. IT Staffing 2. General Staffing 3. Re-badging 4. Recruitment Process Outsourcing 5. Pass Through Services 6. Payroll Services 7. Managed IT Services 8. Product Installation एवं Servicing Solution 9. Permanent Hiring. company ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। company को मूल रूप से IT Staffing से orders मिल रहे हैं। company द्वारा Wipro, LTIMindtree, TVS, Infinite Solutions, HCL इत्यादि प्रमुख companies को service प्रदान की जा रही है। company को अच्छी service देने पर customer companies से नियमित रूप से orders मिल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment