Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldItcons E-Solutions Limited ने Instacart के साथ Manpower Services प्रदान करने के लिए करार किया

Itcons E-Solutions Limited ने Instacart के साथ Manpower Services प्रदान करने के लिए करार किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी Itcons E-Solutions Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने Instacart Services Private Limited (“Instacart”) के साथ भारत में Instacart के सभी सप्लाई चेन/लॉजिस्टिक्स संचालन स्थानों के लिए मैनपावर सेवाएं प्रदान करने हेतु एक समझौता किया है।

Instacart Services Private Limited एक प्रमुख भारतीय लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनी है, जो Flipkart की प्राथमिक कूरियर और लास्ट-माइल डिलीवरी शाखा के रूप में कार्यरत है। यह पूरे भारत में उच्च मात्रा वाले ई-कॉमर्स शिपमेंट को संभालते हुए वेयरहाउसिंग, सेम-डे डिलीवरी और सप्लाई चेन समाधान प्रदान करती है।

कारोबारी गतिविधियां:
Itcons E-Solutions Limited ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिक्रूटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘Itcons E-Solutions Limited’ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है।

कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, FMCG, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। Itcons E-Solutions Limited अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड HR जरूरतों का समर्थन किया जा सके।

कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. IT स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. Recruitment Process Outsourcing 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. Payroll सर्विसेज 7. Managed IT सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग

कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से IT स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा Wipro, L&T Mindtree, TVSE, Infinite Solutions, HCL इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment