Saturday, July 11, 2026 |
Home AutomobileIsuzu Motors India ने देशभर में आई-केयर मानसून सर्विस कैंप की शुरुआत की

Isuzu Motors India ने देशभर में आई-केयर मानसून सर्विस कैंप की शुरुआत की

by Business Remedies
0 comments

चेन्नई, 12 जून 2025: इसुज़ु अपने ग्राहकों को बेमिसाल सेवा और स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के अपने संकल्प पर कायम है और इसी संकल्प को मजबूती देने का प्रयास करते हुए, इसुज़ु मोटर्स इंडिया की ओर से अपने इसुजु डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी की रेंज के लिए देश भर में ‘इसुजु आई-केयर मानसून कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक फायदों के साथ-साथ रखरखाव के लिए एहतियाती जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि पूरे देश में सभी ग्राहकों को इस मौसम में बिना परेशानी के शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।

‘इसूजू केयर’ की पहल के तहत, 16 से 21 जून, 2025 (दोनों दिन शामिल है) के बीच देश भर में इसूजू के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर मॉनसन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राहक अपने वाहनों के लिए खास ऑफर्स के साथ-साथ शानदार फायदों का भी आनंद ले सकते हैं।

कैंप में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी-मुफ़्त में 37 पॉइंट्स की पूरी जाँच,लेबर चार्ज पर 10% की छूट*,पार्ट्स पर 5% की छूट*,ल्यूब और फ्लूइड पर 5% की छूट*,रिटेल RSA की खरीद पर 10% की छूट*,मुफ़्त ‘REGEN’**



You may also like

Leave a Comment