Saturday, March 7, 2026 |
Home » Isuzu Motors India ने अपनी Extensive D-Max Commercial Vehicle Range के लिए पेश किया New Cab-Chassis Variant

Isuzu Motors India ने अपनी Extensive D-Max Commercial Vehicle Range के लिए पेश किया New Cab-Chassis Variant

by Business Remedies
0 comments
Isuzu Motors India introduces new cab-chassis variant for its extensive D-Max commercial vehicle range

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। विश्वविख्यात Isuzu D-Max Pick-Up ने अब कमर्शियल व्हीकल रेंज के लिए पेश किया है। नया कैब-चेसीज वेरिएन्ट जो इसके टिकाउनपन, भरोसे और उत्पादकता के लिए जाना जाता है, डी-मैक्स सिंगल कैब 1.7 कैब-चेसीज स्टैण्डर्ड वेरिएन्ट आकर्षक 9,99,990/- रुपये एक्स-शोरूम, चेन्नई की कीमत पर उपलब्ध है। आज से वाहन की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू की जाएगी। नए वेरिएन्ट पर बात करते हुए टोरू किशिमोटो, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, इसूजु़ मोटर्स इंडिया ने कहा, ‘‘D-Max in Isuzu’s D-Max portfolio 1.7 कैब-चेसीज स्टैण्डर्ड वेरिएन्ट के साथ अब हम उपभोक्ताओं के लिए प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज लेकर आए हैं, जो उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने में कारगर होगी। भारत में परिवहन संबंधी बदलती जरूरतों को देखते हुए यह भरोसेमंद वाहन बेहतरीन परफोर्मेन्स के साथ उत्पादकता भी बढ़ाता है, जो कारोबारों के लिए महत्वपूर्ण है। डी-मैक्स 1.7 कैब-चेसीज स्टैण्डर्ड वेरिएन्ट उपभेक्ताओं को लोड बॉडी कान्फीगरेशन चुनने और अधिकतम मूल्य प्रदान करने के लिए प्रत्यास्थता देता है। यह हमारे मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलिया में महत्वपूर्ण विस्तार है, जो उपभोक्ताओं को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने में मदद करेगा।’

Isuzu D-Max range powered by 2.5 litre Isuzu 4JA1 engine  के कमर्शियल पिकअप, शानदार एरोडायनामिक एक्सटीरियर डिजाइन और बोल्ड लुक के साथ आता है। बाहर से बोल्ड लुक और पैसेंजर वाहन जैसे इंटीरियर लुक उपभोक्ता को बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। डी-मैक्स रेंज उच्च गुणवत्ता के फैब्रिक, उंचाई के अनुसार एडजस्ट की जा सकने वाली सीट बेल्ट के साथ आती है, जो उपभोक्ता को आरामदायक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करती है। जीएसआई (गियर शिफ्ट इंडीकेटर) से युक्त मल्टी इन्फोर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) क्लस्टर के द्वारा चालक किसी भी परिस्थिति में आदर्श गियर का उपयोग कर सर्वश्रेष्ठ टोर्क, ईंधन प्रबन्धन एवं ड्राइवट्रेन मजबूती को सुनिश्चित कर सकता है।



You may also like

Leave a Comment