बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के गांधीनगर आधारित ‘Trom Industries Limited’ Solar EPC (Engineering, Procurement and Construction) Company है। कंपनी द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 29 जुलाई को बंद होगा।
Trom Industries Limited एक Solar EPC (Engineering, Procurement and Construction) Company है जो आवासीय सोलर रूफटॉप, औद्योगिक सौर ऊर्जा संयंत्र, जमीन पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्र और सौर स्ट्रीट लाइट में विशेषज्ञता रखती है। एक साझेदारी फर्म के तौर पर कंपनी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। ट्रॉम विविध सौर परियोजनाओं के व्यापक विकास में लगा हुआ है। आवासीय छत पर सोलर परियोजना की स्थापना के लिए, ट्रॉम व्यक्तिगत घरों के अनुरूप सौर प्रणालियों को डिजाइन और कार्यान्वित करता है। औद्योगिक क्षेत्र में, कंपनी औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने वाले बड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों के डिजाइन और निर्माण के लिए अपने परिचालन को बढ़ाती है। ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्रों में खुली भूमि पर सौर सरणियों का विकास शामिल है। इसके अतिरिक्त, कंपनी सार्वजनिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए सौर स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति और स्थापना को शामिल करने के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 22.81 करोड़ रुपए एवं 29.36 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 30.56 करोड़ रुपए एवं 35.98 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 24.13 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 28.86 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 31 दिसंबर 2023 तक की अवधि में 40.32 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में 31 दिसंबर 2023 तक की अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 10.41 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में 31 मार्च 2023 तक की अवधि में कंपनी ने कुल राजस्व 54.34 करोड़ व कर पश्चात शुद्ध लाभ 5.73 करोड़ रूपये अर्जित किया व कंपनी की कुल असेट्स 29.20 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 16.97 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Trom Industries Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 29 जुलाई 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा आईपीओ के तहत 10 रुपये फेसवैल्यू के 27,27,600 शेयर तक जारी कर वांछित पूंजी जुटाई जाएगी। आईपीओ का प्रबंध प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

