Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड’ का आईपीओ

आज खुलेगा ‘चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड’ का आईपीओ

निवेशक 12 फरवरी 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। लखनऊ आधारित ‘चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड’ उत्तर भारत में पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी परीक्षण सेवाओं के साथ डायग्नोस्टिक केंद्र संचालित करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा जानकीपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक नया फ्लैगशिप डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित करने, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नई सेंट्रल रेफरेंस लैबोरेट्री की स्थापना करने, आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक नई सेंट्रल रेफरेंस लैबोरेट्री की स्थापना करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 12 फरवरी को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: सितंबर 2003 में स्थापित, चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड उत्तर भारत में पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी परीक्षण सेवाओं के साथ डायग्नोस्टिक केंद्र संचालित करती है। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी एक प्रमुख लैबोरेट्री, 7 केंद्रीय लैबोरेट्री और 26 सैटेलाइट सेंटर्स संचालित करती है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 23 से अधिक शहरों और उत्तराखंड में 19 से अधिक शहरों में तीन सौ से अधिक कलेक्शन सेंटर्स हैं। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी विभिन्न विशिष्टताओं में 1,496 टेस्ट करती है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 119.92 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.06 करोड़ रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 137.03 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.59 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 177.96 करोड़ रुपए का राजस्व और 16.36 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 167.99 करोड़ रुपए का राजस्व और 17.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.40 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 170.06 करोड़ रुपए और रिजर्व एंड सरप्लस 34.31 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 12 फरवरी 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 6752000 शेयर 151 से 159 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 107.36 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 22,99,936 शेयर बिक्री कर 36.57 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनीस्टोन केपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment