Sunday, June 28, 2026 |
Home Business RemediesInsolation Energy Limited (INA Solar) भारत की टॉप 10 कम्पनियो में शुमार

Insolation Energy Limited (INA Solar) भारत की टॉप 10 कम्पनियो में शुमार

by Business Remedies
0 comments

क्लीन व ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में प्रतिष्ठित भारत की प्रतिष्ठित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (आईएनए सोलर) को इंडस्ट्री आउटलुक द्वारा 2024 में देश के टॉप 10 सोलर पैनल निर्माताओं में से एक के रूप में सम्मानित किया गया है।

आईएनए सोलर के चेयरमैन श्री मनीष गुप्ता ने इंडस्ट्री आउटलुक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय समस्त कस्टमर्स ,स्टेक होल्डर्स एवं आईएनए सोलर के कर्मचारियों को जाता है। एमडी विकास जैन ने बताया कि आईएनए सोलर पैनल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों IEC,ALMM एंड BIS द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और कंपनी देश की लगभग सभी सौर परियोजनाओं जैसे की जल जीवन मिशन, कुसुम A / B / C , घरेलु रुफ टॉप , बीएसएनएल इत्यादि में अपनी भागीदारी निभा कर मेक इन इंडिया मिशन को प्रमोट कर रही है।


आईएनए सोलर BSE – SME बोर्ड पर सूचीबद्ध है। कंपनी की वर्तमान में 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स जयपुर में स्थित है जिनकी संयुक्त उत्पादन क्षमता 950 मेगावाट है जो की आगामी वर्ष में बढ़ कर सोलर पैनल 4000 मेगावाट , सोलर सेल 1200 मेगावाट एवं एल्युमीनियम फ्रेम 12000 मैट्रिक टन वार्षिक क्षमता हो जाएगी।



You may also like

Leave a Comment