Saturday, July 11, 2026 |
Home Metro City Specialराज्यपाल बागडे ने ‘इनोफेस्ट इंडिया 2024’ का शुभारंभ किया

राज्यपाल बागडे ने ‘इनोफेस्ट इंडिया 2024’ का शुभारंभ किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए देश में एक मज़बूत माहौल तैयार किया जाए। इसके अंतर्गत युवाओं में नए विचारों और सफलता के लिए ज़रूरी संसाधनों की समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया’ जैसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
बागडे गुरूवार को पोद्दार ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन तथा फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न स्टार्ट अप्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘इनोफेस्ट इंडिया 2024’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकसित भारत 2047’ की कल्पना संजोई गई है। इसकी सफलता मानव शक्ति के सुनियोजित उपयोग के साथ राष्ट्र में युवाओं द्वारा नए—नए स्टार्ट अप, उद्यमिता विकास के कार्य अधिकाधिक करने से ही संभव होगी। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2027-28 तक भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के साथ तीसरी सबसे बड़ी जी.डी.पी. होने का अनुमान व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने कहा कि स्टार्ट-अप्स आज के आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनसे न केवल रोजगार का सृजन होता है बल्कि नये विचारों और प्रौद्योगिकीय नवाचारों के माध्यम से समाज विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद देश में अनाज की कमी थी परंतु भारत में खाद्य आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास हुए। आज देश अनाज का सबसे बड़ा निर्यातक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से देश में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, तकनीकी विकास के महती कार्य हुए हैं।



You may also like

Leave a Comment