बिजनेस रेमेडीज। मुंबई आधारित ‘इन्फ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड’ न्यूट्रास्यूटिकल सप्लीमेंट, कॉस्मेटिक्स, आयुर्वेदिक, हर्बल, वेटरनरी फीड और होम केयर उत्पादों की कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा न्यूट्रास्युटिकल डिवीजन के लिए विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए वांछित पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, वेटनरी फीड डिवीजन के लिए विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए वांछित पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, होमकेयर और कॉस्मेटिक डिवीजन के लिए मशीनरी की खरीद और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २० जून का बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: सितंबर 2020 में निगमित, इन्फ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड एक हेल्थकेयर-केंद्रित कंपनी है जो कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी एक विश्वसनीय सीडीएमओ (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) है, जो कई उद्योगों में ग्राहकों को विशेष सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी के पास महाराष्ट्र के ठाणे में तीन विनिर्माण इकाइयां हैं, जिनमें से प्रत्येक में क्रमश: 9,676 वर्ग फ़ीट, 13,000 वर्ग फ़ीट और 14,000 वर्ग फ़ीट के क्षेत्र में निर्माण कार्य होता है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 76.05 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 7.19 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 99.96 करोड़ रुपए का राजस्व और 11.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 104.85 करोड़ रुपए का राजस्व और 13.36 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 के अंत में कंपनी की असेट 70.30 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 36.15 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 18 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 0.22 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.01 गुना का है और इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज ना के बराबर है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘इन्फ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 20 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 61,800,000 शेयर 91 से 96 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 58.57 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी शेयर धारकों द्वारा 11,00,400 शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बिक्री कर 10.56 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन लीड मैनेजर कंपनी रेवर फाइनेंशियल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड प्राइवेट द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

