बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
इंडसइंड बैंक को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ आधिकारिक बैंकिंग भागीदार के रूप में गठजोड़ करने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह साझेदारी भारतीय पैरा-एथलीटों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो इसके खेल खंड, ‘इंडसइंड फॉर स्पोर्ट्स’ के जरिये खेलों की समावेशी और परिवर्तनकारी शक्ति में इसके विश्वास को पुष्ट करती है। इंडसइंड बैंक 2016 से खेल से जुड़ी विभिन्न पहलों के जरिये समावेश और वहनीयता को बढ़ावा देने के लिए खेल का उपयोग बदलाव के माध्यम के रूप में कर रहा है।
पीसीआई और इंडसइंड बैंक पैरा-स्पोर्ट्स को बेहतर बनाने और भारत में पैरालंपिक खेल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीसीआई और बैंक का लक्ष्य है, विकलांग एथलीटों को अपनी पूरी क्षमता के स्तर तक पहुंचने में मदद करना, इसके लिए उन्हें सुविधाएं प्रदान करना, बेहतर संसाधन प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने वाला समावेशी माहौल तैयार करना। पीसीआई का लक्ष्य है, पैरालंपिक खेलों की प्रेरक भावना को जीवित रखने और पूरे देश में पैरा-स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न भागीदारों के साथ मिलकर काम करना। इंडसइंड बैंक इस साल, पेरिस 2024 पैरालंपिक खेल के बीच, एक नया अभियान, ‘प्तहरकदमजीतका’ लेकर आया है, ताकि बैंक की भारतीय पैरा-एथलीटों का समर्थन करने में अग्रणी भूमिका और अब तक उनकी यात्रा के हर कदम पर सहायता प्रदान करने की तत्परता को रेखांकित किया जा सके। बैंक विविध भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सभी पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली एथलीटों का समर्थन करने के लिए समर्पित है। यह प्रतिबद्धता न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा को बढ़ावा देती है बल्कि खेल से जुड़ी उपलब्धियों के जरिये राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी बढ़ावा देती है, जिसका उद्देश्य है, पैरा-एथलीटों की यात्रा को उजागर करना और उनकी सफलता के लिए व्यापक समर्थन को प्रेरित करना। इंडसइंड बैंक के कॉर्पोरेट, वाणिज्यिक एवं ग्रामीण बैंकिंग विभाग के प्रमुख और इंडसइंड फॉर स्पोर्ट्स के मेंटर, संजीव आनंद ने कहा कि इंडसइंड बैंक में, हम आगामी पेरिस 2024 पैरालंपिक खेल के लिए आधिकारिक बैंकिंग भागीदार के रूप में भारत की पैरालंपिक समिति के साथ साझेदारी कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अपने सभी पैरा-चैंपियन का समर्थन करना बेहद गर्व की बात है, जो पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमारा नया अभियान, ‘प्तहरकदमजीतका’ उनके उल्लेखनीय जज्बे और उपलब्धियों का जश्न मनाता है।

