Friday, July 3, 2026 |
Home Health and LifestyleIndira IVF ने पुदुचेरी में प्रजनन उपचार सेवाओं के विस्तार के लिए Srishti Hospital  के साथ गठजोड़ किया

Indira IVF ने पुदुचेरी में प्रजनन उपचार सेवाओं के विस्तार के लिए Srishti Hospital  के साथ गठजोड़ किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Indira IVF Hospital Limited ने Srishti Hospital का संचालन करने वाली कंपनी, क्रिएशन साइंस आईवीएफ प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। यह समझौता पुदुचेरी बाजर में इंदिरा आईवीएफ के प्रवेश को रेखांकित करता है। यह पहल इंदिरा आईवीएफ के देश भर में दंपतियों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली प्रजनन उपचार को और अधिक सुलभ बनाने के निरंतर प्रयास का हिस्सा है।
पुदुचेरी स्थित Srishti Hospital, सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी) सेवाएं प्रदान करने वाला केंद्र है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन सम्बन्धी उपचार हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचा तथा क्लीनिकल एक्सपेरिएंस उपलब्ध है। डॉ. सौम्यरूप दास और उनकी टीम के निरंतर नेतृत्व में, यह अस्पताल एआरटी और IVF सेवाएं प्रदान करता रहेगा, जिसमें रोगी के उपचार में निरंतरता और गुणवत्ता मानकों पर जोर दिया जाएगा।
भारत में प्रजनन संबंधी इलाज की मांग लगातार बढ़ रही है, जो जीवनशैली में बदलाव, बढ़ती जागरूकता और पुरानी बीमारियों में वृद्धि से प्रेरित है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5)1 के अनुसार पुदुचेरी में कुल प्रजनन दर 1.5 है, जो प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) स्तर से नीचे है और इस क्षेत्र में सुलभ, एआरटी सेवाओं की आवश्यकता को रेखांकित करता है। Srishti Hospital, का Indira IVF के राष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल होने का लक्ष्य, रोगियों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्थित प्रोटोकॉल, सहायक डिजिटल प्रणाली और उपचार सुनिश्चित करना है।
Indira IVF के मुख्य कार्यकारी और पूर्णकालिक निदेशक, डॉ. क्षितिज मुर्डिया ने इस के बारे में कहा, कि Indira IVF में हम हमेशा प्रजनन सेवा के उपचार का विस्तार करने पर ध्यान देते रहे हैं। सृष्टि अपने साथ क्षेत्रीय अंतर्दृष्टि और सामुदायिक विश्वास ला रहा है, और यह गठजोड़ हमें अपनी क्लीनिकल प्रणाली और प्रौद्योगिकी के साथ उनकी क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे पुदुचेरी में अपेक्षाकृत अधिक दंपतियों के लिए उपयुक्त देखभाल सुनिश्चित होगी।
सृष्टि अस्पताल के संस्थापक, डॉ. सौम्यरूप दास ने कहा कि सृष्टि की स्थापना पुदुचेरी में दंपतियों के लिए प्रजनन उपचार की सुविधा को उनके घर के करीब लाने के लिए की गई थी। हम करुणा के प्रति प्रतिबद्धता और हर रोगी की विशिष्ट समस्या की गहरी समझ पर ध्यान देते हैं और ये ऐसे मूल्य हैं, जिनका पालन Indira IVF भी करती है। साथ मिलकर, हम स्थानीय अंतर्दृष्टि को राष्ट्रीय विशेषज्ञता के साथ जोडक़र अपने मजबूत आधार के विस्तार के लिए तैयार हैं, जिससे इस क्षेत्र में प्रजनन उपचार की गुणवत्ता और पहुंच में और बढ़ोतरी होगी। Indira IVF और सृष्टि अस्पताल के बीच यह गठजोड़ पुदुचेरी में प्रजनन उपचार की पहुंच बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। दोनों संस्थान मिलकर प्रजनन उपचार के विकल्पों की तलाश कर रहे लोगों और दंपतियों को सोच-समझकर फैसला करने में मदद और रोगी-केंद्रित सहायता प्रदान करना चाहते हैं।



You may also like

Leave a Comment