Monday, July 6, 2026 |
Home EducationIIM–Lucknow और JK organisation ने leadership awards आयोजित किए

IIM–Lucknow और JK organisation ने leadership awards आयोजित किए

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Indian Institute Of Management–Lucknow  ने JK organisation के साथ मिलकर लक्ष्मीपत सिंघानिया नेशनल leadership awards का आयोजन किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहीं। दूरदृष्टा उद्योगपति एवं परोपकारी स्वर्गीय लक्ष्मीपत सिंघानिया की याद में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में देश के प्रेरणादायी लीडर्स को सम्मानित किया गया।
वित्त मंत्री ने इस बात पर रोशनी डाली कि किस तरह दूरदर्शी नेता विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा को गति प्रदान कर रहे हैं, वे मौजूदा चुनौतियों से निपटते हुए भविष्य की नींव रख रहे हैं।’ रघुपति सिंघानिया, वाईस प्रेजीडेन्ट, JK organization  ने कहा, कि लक्ष्मीपत सिंघानिया नेशनल लीडरशिप अवॉर्ड्स पिछली एक सदी के दौरान जेके ऑर्गेनाइजेशन के कोर मूल्यों- अखंडता, इनोवेशन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाते हैं। यह समारोह हमें याद दिलाता है कि जिम्मेदाराना नेतृत्व सही मायनों में हमारे देश के भविष्य को आकार दे सकता है।’ इस अवसर पर हर्षपति सिंघानिया, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जेके पेपर लिमिटेड ने कहा कि ये पुरस्कार सार्थक बदलाव लाने वाले उन नेताओं को दिए जाते हैं जो भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं। पिछले सालों के दौरान मैनें देखा है कि किस तरह कारोबार, सामुदायिक विकास, विज्ञान एवं तकनीक में लीडरशिप ने लोगों के जीवन को बदलकर पीढिय़ों को प्रेरित किया है।’
डॉ एमपी गुप्ता, डायरेक्टर, IIM–Lucknow  ने कहा, कि ये पुरस्कार आईआईएम लखनऊ के मूल्यों- नैतिक नेतृत्व, दूरदृष्टा सोच एवं समावेशी प्रगति के लिए प्रतिबद्धता- का संकेत हैं। हमें इन बदलावकर्ताओं का जश्न मनाते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है जो आज की दुनिया में लीडरशिप के मायनों को बदल रहे हैं।’ इस अवसर पर विनीता सिंघानिया, चेयरपर्सन, जेके लक्ष्मी सीमेंटऔर श्री एन.के. सिंह, जूरी के चेयरमैन भी शामिल थे।



You may also like

Leave a Comment